दोस्तों बॉलिवुड फिल्म जगत में हर त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। नवरात्रि के त्योहार को भी सितारों ने विधि-विधान से मनाया और माँ की आराधना की है। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी नवरात्रि का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया वही शिल्पा शेट्टी के लिए ये नवरात्रि काफी खास हैं क्योंकि इस बार उनकी बेटी समीषा का पहला नवरात्रि है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बेटी अलावा कुछ और लड़कियों का कन्या पूजन कर रही हैं।
बता दे कि शिल्पा शेट्टी ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ऐक्ट्रेस दुर्गा अष्टमी को मना रही हैं। वह सबसे पहले अपनी बेटी के पैरों पर तिलक लगा रही हैं। उसके बाद बाकी कन्याओं के पैर धो रही हैं और फिर सभी कन्याओं की आरती उतारकर उन्हें भोज खिला रही हैं।
नवरात्रि त्योहार के शुरू होने पर शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा के साथ पूजा-अर्चना करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इसके साथ उन्होंने प्रार्थना की थी कि सभी के ऊपर देवी मां की की कृपा बनी रहे। शिल्पा शेट्टी ‘हंगामा 2’ और ‘निकम्मा’ जैसी फिल्मों से कमबैक करने वाली हैं। ‘हंगामा 2’ में उनके साथ परेश रावल और मीजान जाफरी दिखाई देंगे तो वहीं ‘निकम्मा’ में अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया नजर आएंगे।