दोस्तों भारतीय पहलवान बबीता फोगाट जल्द ही माँ बनने वाली है। इस बात की जानकारी खुद बबिता ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। पति विवेक सुहाग के साथ बबीता ने एक फोटो शेयर किया है, जिसमें उनका बेबी बंप दिखाई दे रहा है। बबीता फोगाट ने अपने पति के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की है, जिसमें वे लाइट पिंक ड्रेस में बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं।
बता दे की फोटो के साथ उन्होंने एक प्यारा मैसेज भी लिखा है। “आपकी पत्नी के रूप में बिताए गए हर पल में मैंने एहसास किया है कि मैं कितनी भाग्यशाली हूं। तुम मेरी खुशियां हो। आपने मुझे पूरा किया है। मैं अपने जीवन में इस नए अध्याय को शुरू करने के लिए उत्साहित हूं और बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।”
View this post on Instagram
इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते ही लोगों ने बबीता और विवेक को बधाइयां देना शुरू कर दिया है। अब तक उनकी पोस्ट को अब तक करीब 40 हजार लोग लाइक कर चुके हैं। खेल जगत की कई हस्तियों ने भी उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी हैं।बबीता फोगाट की बहन गीता फोगाट भी अंतरराष्ट्रीय पहलवान हैं। इन दोनों के ऊपर बॉलीवुड में ‘दंगल’ फिल्म बनाई गई थी।
पिछले साल दिसंबर में उन्होंने पहलवान विवेक के साथ शादी की थी। उनकी शादी भी काफी चर्चाओं में रही थी। उन्होंने अपनी शादी में आठ फेरे लिए थे।बबीता फोगाट और विवेक सुहाग दोनों पहलवान हैं। उनकी पहली मुलाकात साल 2014 में हरियाणा के सोनीपत स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) सेंटर में हुई थी। दोनों नेशनल शिविर में हिस्सा लेने पहुंचे थे। पहली मुलाकात में ही दोनों एक दूसरे से काफी प्रभावित हुए। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और 2019 में दोनों ने शादी रचा ली। साल 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर बबीता ने देश का नाम रोशन किया था।