दोस्तों टीवी जगत की जानी मानी निर्माता निर्देशक एकता कपूर अपनी बेस्ट फ्रेंड और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी के साथ कल रात नजर आईं। एकता कपूर अपनी दोस्त अनीता हसनंदानी की डिलीवरी के बाद उनके साथ थीं। एक्ट्रेस के साथ एकता का एक वीडियो भी सामने आया है। अब इसी वीडियो को लेकर एकता के फैंस उनसे सवाल पूछ रहे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि क्या एकता ने शादी कर ली है।
बता दे की एकता ने एक वीडियो लोगों के बीच साझा किया। इस वीडियो में एकता मांग में सिंदूर लगाई नजर आईं। अब लोग ये जानना चाहते हैं कि क्या एकता ने शादी कर ली हैं या नहीं। एकता की मांग में सिदूर क्यों है, ये अब सभी जानना चाहते हैं कि आखिर क्या माजरा है। एकत कपूर के इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर के यही सवाल कर रहे हैं। वे बार-बार ये पूछ रहे हैं कि एकता ने आखिर मांग क्यों भरी है।
View this post on Instagram
बता दे की एकता कपूर ने इस पर अब तक कुछ भी नहीं किय है। वैसे कई लोग ऐसे भी हैं जो कह रहे हैं कि एकता काफी धार्मिक हैं। ऐसे में उनका टीका थोड़ा ऊपर लग गया है। अब असल वजह क्या है ये तो एकता ही बता सकती हैं। एकता की दोस्त अनीता हसनंदानी ने हेल्दी बेबी को जन्म दिया है। वे अब एक बेटे की मां बन गई हैं। अनीता के पति रोहित रेड्डी ने इस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि वे एक बेबी बॉय के पापा बन गए हैं। कुछ दिनों पहले अनीता हसनंदानी की दोस्त एकता कपूर ने बेबी शावर पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में टीवी इंडस्ट्री के कई नामी लोग पहुंचे थे। एकता कपूर पहले से ही अनीता के आने वाले बेबी को लेकर काफी एक्साइटेड थीं।