प्रियंका को याद आये ऋतिक रोशन, अपनी किताब में ज़िक्र करते हुए बीमार पिता की मदद करने का किया शुक्रिया!

0
593

दोस्तों बॉलीवुड की देसी गर्ल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ में हिंदी सिनेमा की तमाम यादों पर विस्तार से चर्चा की है। उनकी इन चर्चाओं को हिंदी सिनेमा के कलाकार पढ़कर खुश भी हो रहे हैं और इन तारीफों का जिक्र दूसरों से भी खुले दिल से कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा की इन यादों का एक पन्ना ऋतिक रोशन के नाम का भी है जिनके साथ वह तीन फिल्में कर चुकी हैं। ये उन दिनों की बात है जब प्रियंका चोपड़ा को फिल्म इंडस्ट्री में आए तीन साल हो चुके थे और वह ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘कृष’ की शूटिंग कर रही थीं।

जानकारी के मुताबिक किताब में ऋतिक की इस बात के लिए तारीफ की गई है कि उन्होंने प्रियंका के पिता डॉ. अशोक चोपड़ा को इलाज के लिए भारत से विदेश ले जाने में काफी मदद की थी। ‘कृष’ से  पहले ही प्रियंका चोपड़ा बतौर शीर्ष हीरोइन हिंदी सिनेमा में स्थापित हो चुकी थीं, लेकिन इस फिल्म ने उनको एक नई लीग में पहुंचा दिया।

जानकारी के मुताबिक जब ऋतिक को उनके पिता की गंभीर स्थिति और इस बारे में पता चला कि उन्हें विदेश ले जाने की जरूरत है तो ऋतिक ने कोई कसर नहीं छोड़ी और हर संभव मदद करने की कोशिश की थी। प्रियंका ने साझा किया, “ऋतिक ने एयर इंडिया में अपने कनेक्शन का इस्तेमाल करके मेरे पिता की लंदन के लिए तत्काल उड़ान की व्यवस्था की।”

ऋतिक की इस मदद के लिए धन्यवाद करते हुए प्रियंका लिखती हैं कि डॉ. चोपड़ा को लंदन शिफ़्ट किया। आवश्यक ट्रीटमेंट और सर्जरी की गई और उनकी जान बच गयी। प्रियंका ने ऋतिक की तारीफ करते हुए लिखा है, “अगर हमारे आसपास ऐसे लोग नहीं होते जैसे कि ऋतिक और उनके पिता राकेश रोशन ने हमारे साथ किया, तो मुझे संदेह है कि मेरे पिता उस समय बच पाते। उनकी इस मदद के लिए मैं चाह कर भी इन दोनों के प्रति अपनी कृतज्ञता को सौ फीसदी रूप से प्रकट कर पाने में असमर्थ हूं।”

बता दे की ऋतिक बहुत ही ही हेल्पफुल इंसान है, ऐसे कई मौके आए जब ऋतिक ने सेट पर घायल हुए क्रू मेंबर्स की मदद की और उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान की। कोविड-19 महामारी के दौरान भी ऋतिक ने वृद्धाश्रमों, दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूरों और भारत के निम्न आय वर्ग के लोगों के बीच काम करने वाली एक संस्था के साथ मिलकर काम किया। बृहन्नमुंबई महानगर पालिका के कर्मचारियों को मास्क मुहैया कराए। मुंबई में मशहूर शख्सीयतों का पीछा कर उनके फोटो खींचने वाले फोटोग्राफर्स के अलावा फिल्मों में नाचने वाले सौ के करीब डांसर्स की भी आर्थिक मदद की।