दोस्तों टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी के घर बुधवार यानी 10 फरवरी को ही बेटे ने जन्म लिया है। यह दोनों की पहली संतान है. ऐसे में यह कपल बेहद खुश है। जिसका अंदाजा इनकी तस्वीरों और सोशल मीडिया अकाउंट से साफ लगाया जा सकता है। अनीता हसनंदानी के पति रोहित रेड्डी ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ बेटे के जन्म की खुशी शेयर की थी। उन्होंने अनीता हसनंदानी के साथ एक फोटो शेयर करते हुए फैंस के साथ यह खुशी शेयर की थी।
अब रोहित रेड्डी ने अपना, अपनी पत्नी (अनीता हसनंदानी) और बेटे का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें दोनों अपने न्यूबॉर्न बेबी के साथ खेलते दिख रहे हैं। रोहित रेड्डी ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों अपने बेटे के साथ काफी खुश और उसके साथ खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों की खुशी साफ दिखाई दे रही है। वहीं पीछे से कोई उन्हें बधाई भी दे रहा है।
View this post on Instagram
रोहित रेड्डी ने इस वीडियो को कुछ घंटे पहले ही शेयर किया था और अभी तक इसे 5 लाख 93 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं इस वीडियो पर अनीता और रोहित के फैंस ने कमेंट्स की भी बौछार कर दी है। हर कोई कमेंट करते हुए इस कपल को उनके पहले बच्चे के जन्म की बधाई दे रहा है। दोनों के सेलिब्रिटी फ्रेंड्स ने भी इस वीडियो पर खूब कमेंट किए हैं। अनीता हसनंदानी, रोहित रेड्डी और उनके बेटे का यह वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।