कोरोना से ठीक होकर पहली बार बाहर निकले रणबीर कपूर, मुंबई के जुहू में हुए स्पॉट, सामने आई फोटोज!

0
365

दोस्तों बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर कुछ दिन पहले कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे।उनके फैंस भी अभिनेता के लिए चिंतित हो गए थे और सोशल मीडिया के माध्यम से उन तक अपनी प्रार्थनाएं पहुंचा रहे थे। अब रणबीर के फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने है। अभिनेता कोरोना को हराकर बिल्कुल स्वस्थ हो चुके हैं। और हाल ही में बीमारी के बाद उन्हें पहली बार घर से बाहर स्पॉट भी किया गया।

बता दे की अभिनेता रणबीर कपूर ने इस महीने की शुरुआत में कोविड 19 के शिकार हो गए थे। अब वे इस खतरनाक वायरस वाली गंभीर बीमारी की चपेट से उभर गए हैं। उन्हें सोमवार रात मुंबई के जुहू इलाके में देखा गया। वे स्वस्थ होने के बाद अपने घर से बाहर निकले। निर्माता आरती शेट्टी के घर के रास्ते की तरफ जाने के दौरान पैपराजी के कैमरों ने उन्हें कैद किया।

रणबीर अपनी कार में बैठे थे। उन्होंने एक काली शर्ट और एक मास्क पहन रखा था। अभिनेता ने पैपराजी की तरफ बढ़ाते हुए अपना मोबाइल दिखाया। हालांकि, किसी को समझ नहीं आया कि वे क्या कहना चाह रहे थे। कैमरों के लिए भी रणबीर ने एक ओके साइन दिया। रणबीर के चाचा रणधीर कपूर ने हाल ही में बताया था कि अभिनेता अब बिल्कुल ठीक हैं और वे उनसे मिल चुके हैं।

कोविड को मात देने के बाद अब रणबीर एक बार फिर से अपनी फिल्मों पर फोकस करेंगे। उनके पास इस समय कई बड़ी फिल्में हैं। इनमें ब्रह्मास्त्र, एनिमल और शमशेरा के अलावा एक अनटाइटल्ड मूवी भी है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित और निर्मित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और  नागार्जुन भी हैं। वहीं एनिमल को कबीर सिंह फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित करेंगे। इस मूवी में रणबीर अनिल कपूर और बॉबी देओल के साथ अभिनय करते दिखेंगे। इसके अलावा रणबीर ने श्रद्धा कपूर के साथ एक लव रंजन फिल्म भी साध रखी है।