कोविड 19 पाॅजिटिव फातिमा सना शेख है बहुत तकलीफ में ,बोली-सूंघने और स्वाद की क्षमता खत्म!

0
374

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म जगत इन दिनों कोरोना के चपेट में है, कई स्टार्स कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही दंगल फेम एक्ट्रेस कोरोना से संक्रमित हुई थीं जिसके बाद से अभिनेत्री काफी परेशानियों का सामना कर रही है। इसके बाद से ही उन्होंने खुद को घर पर क्वारंटीन हैं और सभी नियमों का पालन कर रही हैं।

हाल ही में फातिमा ने फैंस के साथ अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की है। इसके साथ उन्होंने फैंस को बताया कि  उनके शरीर में भयानक दर्द हैं और उनकी सूंघने और स्वाद की क्षमता खत्म हो गई है। शेयर की पोस्ट में फातिमा बेड पर हैं और उदास नजर आ रही हैं।

बता दे की फातिमा आखिरी बार फिल्म लूडो में नजर आई थीं। फिल्म में उनके अपोजिट राजकुमार राव थे।इसके अलावा वहफिल्म सूरज पे मंगल भारी रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ मनोज बाजपेयी और दिलजीत दोसांझ मुख्य किरदार में थे। कोविड 19 पाॅजिटिव होने से पहले फातिमा अनिल कपूर के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं।