अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार सहित इन सितारों ने धूमधाम से मनाई राम नवमी, फैंस को इस तरह दी शुभकामनाएं!

0
317

दोस्तों देशभर में कल भगवान राम के जन्म दिन राम नवमी का त्योहार मनाया गया लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते शोभायात्रा रद्द कर दी गई थी। ऐसे में लोग ने घरों में बैठकर ही भगवान राम की आराधना और पूजा की।वही इस पावन त्यौहार पर फिल्मी सितारे भी राम के रंग में डूबे नजर आए और सभी को सोशल मीडिया के माध्यम से रामनवमी की शुभकामनाएं दी हैं।

अमिताभ बच्चन

  अमिताभ बच्चन ने राम नवमी के शुभ अवसर पर वीडियो ट्वीट करते हुए फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। बधाई के साथ-साथ बिग बी ने एकश्लोकी का एक लिंक भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘जय श्री राम! एकश्लोकी रामायण (इस एक मंत्र के जाप मात्र से ही मिलता है संपूर्ण रामायण पढ़ने)।’

अक्षय कुमार 

वहीं खिलाड़ी कुमार ने भी ट्वीट करते हुए फैंस को खास अंदाज में राम नवमी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा- ‘टीम रामसेतु की तरफ से आप सब को भगवान श्री राम के जन्मोतस्व की हार्दिक शुभकामनाएं। जय सिया राम।’

संजय दत्त

अभिनेता संजय दत्त ने भी अपने ट्विटर पर अपने फैंस को राम नवमी के शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, ‘मैं सभी की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहा हूं और सभी से सावधानी बरतने का आग्रह करता हूं। भगवान राम हम सभी पर कृपा करें और जल्द ही सभी के कष्टों का अंत करें।’

कंगना रणौत

‘पंगा गर्ल’ कंगना रणौत भी इस सूची में शामिल हैं। उन्होंने सदगुरु के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘आज राम लल्ला की जयंती है, एक ऐसा व्यक्ति जो हर भारतीय के दिल में बसता है, तपस्वी राजा जो अपने कर्म के कारण इस दुनिया पर हमेशा राज करता है। राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।’

अनुपम खेर

अनुपम खेर ने भी राम नवमी पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आप सभी को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्री राम’

निम्रत कौर

अभिनेत्री निम्रत कौर ने भी ट्वीट कर लिखा, ‘भगवान राम की परोपकारिता हमें अंधेरे से दूर और खुद के सर्वश्रेष्ठ संस्करण होने की ओर ले जाती है। रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।’