दोस्तों मुंबई के अंधेरी इलाक़े में टीवी एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर जानलेवा हमला किया गया है। बताया जाता है कि हमला करने वाला युवक एक्ट्रेस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। इनकार करने पर उसने यह क़दम उठाया। हमले के बाद से मालवी कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट हैं और उन्हें गंभीर चोट आई है। इसकी वजह से उनकी प्लास्टिक सर्जरी भी हुई है।
टीवी एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर सोमवार रात 9 बजे मुंबई में चाकू से जानलेवा हमला हुआ। मालवी पर उनके दोस्त योगेश महिपाल ने हमला किया। उन्होंने मालवी को उनके पेट और दोनों हाथों पर चाकू मारा क्योंकि एक्ट्रेस ने उसका मैरिज प्रपोजल ठुकरा दिया था। हमले के बाद से मालवी कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उन्हें गंभीर चोट आई हैं जिसकी वजह से उनकी प्लास्टिक सर्जरी भी हुई है। मालवी ने एक इंटरव्यू में अपने साथ हुई इस खौफनाक घटना के बारे में खुलकर बात की है।
मालवी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि योगेश उन्हें केवल घायल नहीं करना चाहता था। वो उनका मर्डर कर अपने आपको भी खत्म करना चाहता था। मालवी ने कहा कि ‘घटना की रात नेक्स्ट प्रोजेक्ट के सिलसिले में उनकी मीटिंग थी। मीटिंग के बाद वो अपने घर जा रही थीं और एक लड़का अपनी कार से उनका पीछा करने लगा।’ मालवी ने कहा कि ‘उसने अचानक अपनी कार रोकी और उसने उनसे दो मिनट के लिए कार में बैठने के लिए कहा, लेकिन एक्ट्रेस ने उसकी बात नहीं मानी। मालवी ने कहा कि उन्होंने उससे बस इतना कहा कि उनका पीछा मत करे, नहीं तो वो पुलिस में कंपलेन कर देंगी।’
मालवी ने कहा कि ‘उसने 100 मीटर दूर कार पार्किंग में लगाई और उनके पीछे से आया और चाकू से उन पर हमला किया। उसने एक्ट्रेस के पेट पर चाकू मारा। कहता रहा कि वो उन्हें भी मार देगा और खुद भी मर जाएगा। तुम्हें जीने नहीं दूंगा। 15 सेकंड के अंदर उसने चाकू से उन पर कई वार किए। तब वहां 20-25 लोग इक्कठा हो गए लेकिन, कोई मदद के लिए आगे नहीं आया क्योंकि उन्हें लगा कि वो उन पर भी हमला कर देगा।’