दोस्तों टीवी जगत के हैंडसम अभिनेता अर्जुन बिजलानी टीवी जगत के बड़े अभिनेताओं में से एक है। अर्जुन का जन्म 31 अक्तूबर 1982 को मुंबई में ही हुआ था। अर्जुन आज अपना 38 वा जन्मदिन मना रहे है, मुंबई में जन्मे किसी भी बच्चे का पहला सपना फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री पर राज करना ही होता है। अर्जुन का भी वही सपना था। मुंबई के सिंधी परिवार में जन्मे अर्जुन बिजलानी ने अपनी स्कूली पढ़ाई बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, माहिम से की थी।
बता दे की उन्होंने एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से अपने कॉलेज की पढ़ाई की थी। अर्जुन के परिवार में उनके एक छोटे भाई निरंजन बिजलानी भी हैं। अर्जुन जब 19 साल के थे तभी उनके पिता का निधन हो गया था। तभी से अर्जुन अपने घर की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में धारावाहिक ‘कार्तिका’ से की थी। लेकिन इससे उन्हें पहचान ना मिल सकी। इसके बाद उन्होंने ‘रीमिक्स’ नाम के शो में भी काम किया। लेकिन इससे भी कुछ खास पहचान हासिल नहीं कर पाए।
बता दे की अर्जुन को चार साल कड़ी मेहनत करने के बाद साल 2008 में धारावाहिक ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ से पहचान मिली । इस धारावाहिक में उन्होंने कैडेट आलेख शर्मा का किरदार निभाया था। इसके बाद लगातार अर्जुन का करियर ग्राफ बढ़ता ही गया और उन्होंने ‘मोहे रंग दे’, ‘मिले जब हम तुम’, ‘इश्क में मरजावां’, ‘नागिन’, ‘परदेस में है मेरा दिल’, ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’, ‘जो बीवी से करे प्यार’ और ‘किचन चैम्पियन’ जैसे धारावाहिकों में काम किया। अब अर्जुन अभिनय के साथ साथ शो को होस्ट भी करते हैं। उनके फैंस उन्हें इसमें भी बेहद पसंद करते हैं।
आपको बता दे की अभिनेता अर्जुन ने साल 2013 में अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड नेहा स्वामी से शादी कर ली थी। दोनों का एक बेटा अयान बिजलानी भी है। जल्द ही वो कलर्स टीवी का रियलिटी शो डांस दीवाने के तीसरे सीजन में नजर आने वाले हैं। इस शो को अर्जुन इसके पहले सीजन से ही लगातार होस्ट कर रहे हैं। शो में जज के रूप में माधुरी दीक्षित, शशांक खेतान और तुषार कालिया भी नजर आने वाले है।