मनीष पॉल की बेटी को देखकर चौंके उनके फैंस, जानिए क्या बोलें…

0
258

मनीष पॉल की उनकी बेटी संग एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में कोई उनकी बेटी पर यकीन ही नहीं कर पा रहा है। लोगों को लग रहा है कि मनीष की इतनी बड़ी बेटी कैसे हो सकती है।

मनीष पॉल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का अहम हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने सीरियल्स से लेकर फिल्मों तक में काम किया है। हाल ही में गणेश उत्सव शुरू हुआ। जिसके दौरान लगभग सभी स्टार्स अपने घर पर गणपति बप्पा को लेकर आए हैं। ऐसी ही एक गणेश उत्सव की वीडियो आई है जिसमें मनीष पॉल और उनकी बेटी सायशा पॉल नजर आ रही हैं। दोनों ने मैचिंग आउटफिट पहना है। मनीष अपनी बेटी का हाथ पकड़े हुए जाते दिख रहे हैं। लेकिन मनीष की बेटी को आजतक बहुत ही कम लोगों ने देखा था। इस वजह से किसी को यकीन ही नहीं हो रहा कि ये उनकी बेटी है।

मनीष पॉल ने अपनी स्कूल की दोस्त संयुक्ता से साल 2007 में शादी की थी। उनको सबसे पहले 2011 में एक बेटी हुई थी और इसके बाद 2016 में उनको एक बेटा भी हुआ। हालांकि मनीष पॉल अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से दूर ही रखते हैं। वो अपने परिवार को सामने नहीं लाते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

अब उनकी बेटी को देखकर लोग कंफ्यूज हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”मुझे लगा छोटी बहन है।” दूसरे ने लिखा, ”वाह बहुत सुन्दर। मनीष की बेटी भी है और वो भी इतनी बड़ी।” इस तरह एक और कमेंट में लिखा गया, ”मैंने सोचा था उनकी बहन है शायद, लेकिन ये तो बेटी है।” एक और ने लिखा, ”मनीष की बचपन में शादी हुई थी क्या?”

मनीष पॉल हाल ही में फिल्म जुग जुग जियो में नजर आए थे। उनका कैरेक्टर काफी कमाल का था। उनकी कॉमिक टाइम फिल्म में कमाल की थी। अब मनीष पॉल एक बार फिर से झलक दिखला जा 10 होस्ट करते नजर आएंगे। उन्होंने ही पांच साल पहले भी इस शो का पिछला सीजन होस्ट किया था। मनीष की होस्टिंग को लोग खूब पसंद करते हैं।