इन एक्ट्रेसेस ने ब्रेकअप के बाद एक्स बॉयफ्रेंड संग फिल्मों में किया काम, जानिए कौन-कौनसे अभिनेत्रीओ का नाम है लिस्ट मैं

0
487

बॉलीवुड में प्यार और ब्रेकअप की खबरें अक्सर सुनने को मिलती हैं। कई बार फैंस को अपने फेवरेट सितारों की लव स्टोरी में बारे में जानकर हैरानी होती है तो कई बार उनका रिश्ता टूटने से उन्हें गहरा सदमा पहुंचता है। आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके ब्रेकअप से फैंस को तगड़ा झटका लगा था लेकिन बाद में उन हीरोइनों ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ फिल्म में काम करके सबको हैरान कर दिया।

इस लिस्ट में पहला नाम दीपिका पादुकोण का है। दीपिका और रणबीर कपूर के अफेयर ने काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका था। दोनों ने भले ही अपने रास्ते अलग कर लिए हों लेकिन आज भी वह अच्छे दोस्त हैं। दोनों की जोड़ी फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ और ‘तमाशा’ में साथ नजर आ चुकी है।

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री अदाकारा कटरीना कैफ ने अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। दीपिका से ब्रेकअप के बाद रणबीर कपूर का नाम कटरीना कैफ के साथ जुड़ गया था। दोनों के अफेयर की चर्चा अक्सर हुआ करती थी। लेकिन यह रिश्ता भी कामयाब नहीं हो सका। ब्रेकअप के बाद भी दोनों ने ‘जग्गा जासूस’ में साथ काम किया।

करीना कपूर बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपनी एक्टिंग से वह लाखों दिलों पर राज करती हैं। करीना का लंबे समय तक शाहिद कपूर के साथ अफेयर रहा। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि दोनों ने अपने पर्सनल लाइफ को अलग रखते हुए ‘उड़ता पंजाब’ में साथ काम किया।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की प्रतिभावान अभिनेत्रियों में श्रद्धा कपूर का नाम भी शामिल है। श्रद्धा अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। ‘आशिकी’ फिल्म के दौरान आदित्य रॉय कपूर के साथ उनके अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इसके कुछ ही समय बाद दोनों के ब्रेकअप की भी खबरें सुनने को मिलीं। इन सब के बावजूद दोनों ने फिल्म ‘ओके जानू’ में काम किया।