परिणीति के लिए मां रीना ने शेयर किया एक प्यारभरा नोट, लिखा हैं- पहली संतान हमेशा…

0
101

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की मां रीना मल्होत्रा ने आज अपनी बेटी के लिए खास नोट साझा किया है। उन्होंने पहली संतान की खूबियां गिनवाई हैं। परिणीति की मां एक ट्रैवल ब्लॉगर और आर्टिस्ट हैं। वह भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। उनकी आज की इंस्टाग्राम पोस्ट खूब वायरल हो रही है। परिणीति चोपड़ा अपने माता-पिता की पहली संतान हैं। उनसे छोटे उनके दो भाई हैं। रीना मल्होत्रा ने अपनी पोस्ट में परिणीति को टैग किया है।

रीना चोपड़ा ने यह पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। उन्होंने लिखा है, ‘आपका पहला बच्चा ही आपके साथ सब कुछ अनुभव करता है। वह आपको दिखाता है कि आप कितने मजबूत हैं। पहली संतान मातृत्व के दौरान आपके साथ चलती है। पहली संतान जितनी बड़ी होती है, आगे बढ़ती है आप भी उतने ही बड़े होते हैं’। इसके साथ उन्होंने परिणीति को टैग कर हार्ट इमोजी बनाया है।

मां के इस पोस्ट को परिणीति चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। परिणीति चोपड़ा की निजी जिंदगी की बात करें तो बीते वर्ष उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ शादी रचाई। वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते दिनों अभिनेत्री इम्तियाज अली की ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में नजर आई थीं। इस फिल्म के लिए परिणीति ने काफी ज्यादा वजन बढ़ाया था।

परिणीति चोपड़ा अंबाला से हैं। उनसे छोटे उनके दो भाई सरज और शिवांग चोपड़ा हैं। प्रियंका चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा परी की कजिन हैं। परिणीति ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत यश राज फिल्म्स में बतौर पीआर कंसल्टेंट की थी। इसके बाद 2011 में ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ से उन्होंने एक्टिंग डेब्यू किया। इसमें उनके साथ रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा नजर आए। परिणीति ने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘संदीप और पिंकी फरार’, ‘मिशन रानीगंज’ जैसी फिल्मों में काम किया है।