एक्ट्रेस सामंथा ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 15 साल, फोटो देख फैंस ने की तारीफ देखें

0
73

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने फिल्मी दुनिया में15 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर एक खास कार्यक्रम में सामंथा रुथ प्रभ को सम्मानित किया गया। यह लम्हा प्यार, पुरानी यादों और प्रशंसकों के उत्साह से भरा हुआ था। सामंथा ने इस बीच बेहतरीन साड़ी पहनी हुई थी। जब उन्होंने अवॉर्ड हासिल किया तब वह उत्साहित लग रही थीं।

सामंथा के फिल्मी दुनिया में 15 साल पूरे होने पर उन्हें ‘एमसीआर ग्रुप ऑफ कंपनीज’ की तरफ से सम्मानित किया गया। सामंथा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की, इसमें उन्होंने लिखा कि ’15 साल। महान। सौभाग्यपूर्ण। प्यारे। बहुत कुछ आना बाकी है। धन्यवाद चेन्नई। सम्मान के लिए शुक्रिया।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

सामंथा ने अवॉर्ड की जगह से साड़ी में अपनी कई फोचो शेयर की हैं। सामंथा ने अपने लुक को गोल्डन साड़ी और गहनों से पूरा किया था। सामंथा के काम की बात करें तो वह आखिरी बार ‘सिटाडेल हनी बनी’ में नजर आई थीं। उनके साथ वरुण धवन ने काम किया है। सामंथा ने साल 2010 में तेलुगू फिल्म ‘ये माया चेसावे’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म में सर्वश्रेठ डेब्यू अभिनेत्री के लिए उन्हें फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला।

उन्हें साल 2012 में ‘नीथाने एन पोनवसंथम’ तमिल फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला। इसके साथ इसी साल में उन्हें तेलुगू फिल्म ‘ईगा’ में काम करने के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड दिया गया। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दीं। उन्होंने अत्तरीनतिकी दरेदी (2013), कत्थी (2024), थेरी (2016), 24 (2016), मेरसल (2017) साल 2012 में सामंथा हिंदी फिल्म ‘एक दीवाना था’ में नजर आईं।