भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से मात देकर खिताब पर कब्जा जमा लिया है। यह जीत भारत की लगातार दूसरी आईसीसी ट्रॉफी है। इससे पहले 2024 में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप अपने नाम किया था। मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट खोकर 251 रन बनाए। जवाब में भारत ने 49 ओवर में छह विकेट गंवाकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।
Heartiest congratulations to our Men in Blue on winning the #ChampionsTrophy2025 🇮🇳
— Allu Arjun (@alluarjun) March 9, 2025
इस शानदार जीत पर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के सितारों ने टीम इंडिया को बधाई दी है। सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर लिखा, “चैंपियंस की जीत। बधाई हमारे नायकों को।” साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने एक्स पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “हमारे ब्लू ब्रिगेड को चैंपियंस ट्रॉफी की जीत की हार्दिक बधाई।”
Champions Ki Fateh 🏆💙
Congratulations our heroes.
#champions #championstrophy2025#INDvsNZ pic.twitter.com/9b1yIKVMtW— sonu sood (@SonuSood) March 9, 2025
अनुपम खेर ने उड़ान के दौरान खबर सुनते हुए लिखा, “मुंबई पहुंचा। फ्लाइट में सस्पेंस था। अभी पता चला कि भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीत ली। हर हर महादेव। भारत माता की जय। हम हैं विश्व विजेता। जय हिंद।”
Just landed in Mumbai. Was a suspenseful flight. Still in the flight Just got to know that my INDIA has won the #ChampionsTrophy2025 ! हर हर महादेव। भारत माता की जय। We are the WORLD! Jai Ho! Jai Hind! 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳❤️ #IndianCricketTeam pic.twitter.com/DoTTvbXwy9
— Anupam Kher (@AnupamPKher) March 9, 2025
साउथ स्टार ममूटी ने भी टीम इंडिया की इस जीत पर खुशी जताई। उन्होंने लिखा, “टीम इंडिया को शानदार और दमदार जीत की बधाई।” साई धर्म तेज ने भी भारत की जीत पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, “क्या रोमांचक मैच था! टीम इंडिया को इस शानदार जीत पर बधाई।” अरुण गोविल ने भी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतकर इतिहास रच दिया। शानदार खेल और मजबूत टीम वर्क ने यह जीत दिलाई। पूरे देश को इस पर गर्व है। जय हिंद, जय भारत। जय श्री राम।”
भारत ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतकर एक और सुनहरा इतिहास रच दिया! शानदार खेल, दमदार जज़्बा और अपराजेय टीम वर्क ने यह जीत दिलाई। पूरे देश को इस ऐतिहासिक जीत पर गर्व है! जय हिंद, जय भारत! 🇮🇳🏆
जय श्री राम #ChampionsTrophy2025 #TeamIndia pic.twitter.com/VJB1IlU9F8— Arun Govil (@arungovil12) March 9, 2025