साउथ फिल्मों में अनोखे अवतार में नजर आईं बॉलीवुड की ये Actresses, देखिए पूरी लिस्ट

0
3

बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपना रुख अब साउथ फिल्मों की ओर कर लिया है। दीपिका पादुकोण से लेकर जान्हवी कपूर और कियारा आडवाणी ने भी साउथ की फिल्मों में अभिनय किया है। अब इस लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा का भी नाम शामिल हो गया है। सोनाक्षी साउथ की फिल्म जटाधरा में नजर आएंगी। आइए जानते हैं सोनाक्षी के अलावा किन अभिनेत्रियों ने की है कौन सी साउथ फिल्में।

कियारा आडवाणी ने राम चरण के साथ फिल्म “गेम चेंजर” में काम किया। यह एक एक्शन और राजनीतिक ड्रामा फिल्म है, जिसे शंकर ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म 10 जनवरी, 2025 को रिलीज हुई। इसमें कियारा और राम चरण के अलावा अंजलि, एसजे सूर्या और श्रीकांत जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई हैं।

मृणाल ठाकुर साउथ की कई फिल्मों में दिख चुकी हैं, जैसे “सीता रामम”, “हाय नन्ना” और “कल्कि 2898 एडी”। अब वह “डकैत” नाम की फिल्म में काम करने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनुराग कश्यप भी होंगे, जो एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में नजर आएंगे। यह अनुराग कश्यप की पहली तेलुगु फिल्म होगी।

दीपिका पादुकोण ने “कल्कि 2898 एडी” में प्रभास, मृणाल ठाकुर और अमिताभ बच्चन के साथ काम किया है। यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई। फिल्म की सफलता के बाद इसके दूसरे भाग “कल्कि 2” की भी घोषणा हो चुकी है।

जान्हवी कपूर ने जूनियर एनटीआर के साथ “देवरा पार्ट 1” में काम किया। इस फिल्म का दूसरा भाग भी आएगा। इसके अलावा वह राम चरण के साथ “आरसी 16” में भी नजर आएंगी।

सोनाक्षी सिन्हा अब साउथ की फिल्म “जटाधारा” से डेब्यू करने जा रही हैं। यह एक सुपरनैचुरल फैंटेसी थ्रिलर फिल्म होगी। 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर फिल्म से सोनाक्षी का पहला लुक सामने आया था। मेकर्स ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस तरह बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here