इमरान हाशमी आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। इमरान हाशमी ने अपना जन्मदिन फैंस के साथ मनाया। वह कई फैंस के साथ मौजूद रहे और कई केक काटे। इस दौरान इमरान हाशमी सफेस शर्ट और क्रीम पैंट में नजर आए। फैंस ने इमरान हाश्मी का फूलों से स्वागत किया। इमरान हाशमी के जन्मदिन मनाने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
एक वायरल वीडियो में इमरान हाशमी अपने फैंस का आभार जता रहे हैं। इमरान को यह कहते हुए सुना जा सकता है ‘आप लोग यहां आए। आपकी दुआओं के लिए बहुत शुक्रिया। मैंने सुना है कि आप लोग मेरे लिए पांच बजे से मेरा इंतजार कर रहे थे। इसके लिए मैं शर्मिंदा हूं। मैं रात को देर से आया था। आप लोगों के लिए सोशल मीडिया पर एक गिफ्ट है।’
View this post on Instagram
आपको बता दें कि इमरान हाशमी ने आज अपने जन्मदिन पर फैंस को एक तोहफा दिया है। अभिनेता ने 2007 में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल ‘आवारापन 2’ का एलान किया है। पहली ‘आवारापन’ में श्रेया सरन और मृणालिनी शर्मा भी थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, लेकिन पिछले कुछ सालों में इसे एक कल्ट का दर्जा मिला है। इसके गाने आज भी दर्शकों को पसंद आते हैं।
View this post on Instagram
‘आवारापन 2’ फिल्म की रिलीज की डेट भी सामने आ गई है। फिल्म अगले साल यानी 2026 में 3 अप्रैल को रिलीज होगी। अभिनेता इमरान खान ने सोशल मीडिया पर सीक्वल का एलान किया है। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘बस मुझे कुछ और देर जिंदा रख… आवारापन 2 सिनेमाघरों में, 3 अप्रैल 2026।’