अभिनेता धर्मेंद्र की नहीं रहे। आज सोमवार को उनका निधन हो गया है। बॉलीवुड के हीमैन अपने आखिरी सफर पर निकल चुके हैं। कई सेलेब्स उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए हैं।
फरहान अख्तर ने धर्मेंद्र के निधन पर सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर लिखा है, ‘उनका जाना फिल्म वर्ल्ड के लिए बहुत बड़ी क्षति है। देओल परिवार को यह दुख सहने की हिम्मत मिले’।
View this post on Instagram
कपिल शर्मा ने धर्मेंद्र के साथ फोटो शेयर कर लिखा है, ‘अलविदा धर्म पाजी। आपका जाना बहुत ही दुखदायी है। ऐसा लग रहा है, जैसे दूसरी बार पिता को खो दिया है। आपने जो प्यार और आशीर्वाद दिया वह हमेशा मेरे दिल में और यादों में रहेगा। कैसे एक पल में किसी के दिल में बस जाते हैं। यह आपसे बेहतर कोई नहीं जानता था। हमारे दिल में आप हमेशा रहेंगे। ईश्वर आपको अपने चरणों में स्थान दें।
View this post on Instagram
अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने धर्मेंद्र की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। इसके साथ हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया है।

धर्मेंद्र के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कई सितारे अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे हैं। वहीं कुछ सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हीमैन को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। करीना कपूर ने धर्मेंद्र और अपने दादा राज कपूर की एक थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए लिखा है, ‘हमेशा पावर में रहने वाले दिग्गज’।

धर्मेंद्र के आखिरी दर्शन करने अभिनेता अनिल कपूर पहुंचे।
मनीष मल्होत्रा, दिव्येंदु और सुभाष घई ने भी हीमैन को याद करते हुए भावुक पोस्ट शेयर किए हैं।
शिल्पा शेट्टी ने धर्मेंद्र के निधन पर दुख जताया है और इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।
काजोल ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है और लिखा है, ‘एक शानदार शख्सियत दुनिया छोड़ गई’।
धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में अभिनेता अक्षय कुमार पहुंचे
अभिनेता धर्मेंद्र को आखिरी विदाई देने सलमान खान भी श्मशान घाट पहुंच चुके हैं। सलमान खान को धर्मेंद्र काफी स्नेह करते थे। कई मौकों पर उन्होंने सलमान को लेकर कहा, ‘यह मेरा बेटा है, मेरे जैसा है’।
अभिनेता अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में पहुंचे हैं।
निर्माता करण जौहर ने धर्मेंद्र के निधन की पुष्टि करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने हीमैन को श्रद्धांजलि दी है। करण ने लिखा है, ‘यह एक युग का अंत है… एक बहुत बड़ा मेगा स्टार… मुख्यधारा के सिनेमा में एक हीरो का अवतार… अविश्वसनीय रूप से खूबसूरत और सबसे रहस्यमय स्क्रीन उपस्थिति… वह भारतीय सिनेमा के एक वास्तविक लीजेंड हैं और हमेशा रहेंगे… सिनेमा के इतिहास के पन्नों में परिभाषित और समृद्ध रूप से मौजूद हैं… लेकिन सबसे ज्यादा वह सबसे अच्छे इंसान थे… हमारी इंडस्ट्री में हर कोई उन्हें बहुत प्यार करता था… उनके पास सभी के लिए केवल अथाह प्यार और सकारात्मकता थी। आज हमारी इंडस्ट्री में एक बड़ा खालीपन है.। एक ऐसा स्थान जिसे कभी कोई नहीं भर सकता, हमेशा एकमात्र धरमजी रहेंगे। हम आपको बहुत याद करेंगे। आज स्वर्ग धन्य है। आपके साथ काम करना हमेशा मेरे लिए आशीर्वाद रहेगा।
धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी और बेटी एशा देओल शमशान घाट के बाहर नजर आई हैं।


