दोस्तों साल 2020 में कई बड़े और दिग्गज सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। हाल ही में गुजराती फिल्म इंडस्ट्री के जाने- माने निर्देशक और अभिनेता आशीष कक्कड़ के निधन की खबर सामने आई है। इस दुखद घटना से गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशीष कक्कड़ को सोमवार दोपहर 3.50 बजे अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनका निधन हो गया। खबरों के मुताबिक आशीष अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए अहमदाबाद से कोलकाता गए थे और 6 नवंबर को उनहें वापस आना था। लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत की खबर आ गई।
बता दे की आशीष कक्कड़ की उम्र महज 49 साल थी। इतनी कम उम्र में उनके निधन से उनके चाहने वाले बेहद दुखी हैं। उनकी मौत की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। बहुत से लोग उसकी मृत्यु पर शोक मना रहे हैं। गुजराती फिल्म इंडस्ट्री से उनके दोस्तों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
बता दे की आशीष कक्कड़ ने गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में ‘बेटर हाफ’ और ‘मिशन ममी’ जैसी बेहतरीन फिल्में बनाई हैं। इसके अलावा साल 2013 में आई अभिषेक कपूर की फिल्म ‘काई पो छे’ में भी आशीष नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी थे। उन्होंने इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।