श्लोका मेहता ने अपने संगीत में पहना था लव स्टोरी लहंगा, जानिए इस लहंगे की खास कहानी!

0
393

दोस्तों देश के जाने माने बिज़नेस मैन मुकेश अम्बानी के परिवार को किसी पहचान जरुरत नहीं है, अंबानी परिवार ने 9 मार्च, 2019 को अपनी बहू श्लोका मेहता का बहुत ही लाड प्यार से स्वागत किया था। ये विवाद कोई आम विवाह नहीं था बल्कि इसमें देश विदेश से ऐसी शख्सियतें शामिल हुईं जिसके चलते महीनों तक ये शादी सुर्खियों में बनी रही थी। वही ये शादी सिर्फ अपने शाही मेहमानों के चलते ही नहीं बल्कि दुल्हन श्लोका मेहता को लेकर भी ख़बरों में थी। सबकी नज़रें थीं श्लोका पर जो भारत के सबसे बड़ी और अमीर बिजनेस घराने की बड़ी बहू बनने जा रही थीं। अपनी इस रिपोर्ट में हम श्लोका मेहता के संगीत में पहने गए लहंगे के बारे मे आपको कुछ खास बात बताने जा रहे हैं।

अपनी संगीत सेरेमनी में श्लोका ने पिंक कलर के लहंगे को चुना था जिसकी खासियत जानकर आप हैरान हो जाएंगे. इसकी सबसे बड़ी खासियत ये थी कि इस लहंगे में श्लोका ने अपनी पूरी प्रेम कहानी बयां की थी। जी हां…आकाश अंबानी के साथ पहली मुलाकात से लेकर प्रपोज़ करने, उनकी सगाई तक की पूरी डिटेल इस लहंगे में शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस लहंगे में श्लोका के सास ससुर यानि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का नाम तक लिखा गया है। वो इस जोड़े में वाकई किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं।

श्लोका अंबानी के इस लहंगे को बनाने में कारीगरों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ये लहंगा हाथ से तैयार किया गया था जिसमें जड़ाऊ एम्ब्रोइडरी की गई थी। इसमें क्रिस्टल और ग्लास बीड्स का इस्तेमाल करके इसे तैयार किया गया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि श्लोका के इस लहंगे को एक नाम भी दिया गया था। और इसका नाम था ‘लव स्टोरी लहंगा’। जी हां…चूंकि इस लहंगे में श्लोका और आकाश की पूरी लव स्टोरी समाई है इसीलिए इसे ये खास नाम दिया गया।