निर्माता बोनी कपूर भी छोटे भाई अनिल कपूर के घर पहुंच चुके हैं। उनके अलावा अंशुला कपूर और शनाया कपूर भी दादी के आखिरी दर्शन करने पहुंच चुकी हैं।
निर्मल कपूर के निधन की खबर पाते ही जान्हवी कपूर दादी के आखिरी दर्शन के लिए चाचा अनिल कपूर के घर पहुंचीं। वे अपने कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आईं।
View this post on Instagram
निर्मल कपूर का निधन हो गया है। वे अभिनेता अनिल कपूर-संजय कपूर और निर्माता बोनी कपूर की मां थीं। बीते वर्ष ही निर्मल का 90वां जन्मदिन परिवार में धूमधाम से मनाया गया था। निर्मल उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। पिछले कुछ वक्त में उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उन्होंने करीब पौने छह बजे आखिरी सांस ली।
View this post on Instagram