47 साल की उम्र में दूसरी बार करने जा रहे हैं प्रभु देवा, भांजी के साथ है रिलेशनशिप में!

0
473

दोस्तों बॉलीवुड साउथ फिल्म जगत के जाने माने डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर प्रभु देवा कई बार अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर चर्चा में रह चुके है, वहीं अब एक बार फिर वह अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्चिायों में आ गए हैं। प्रभु देवा को लेकर चर्चा है ​कि उन्हें एक बार फिर से प्यार हो गया है और वह जल्द ही दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। एक बार फिर शादी के बंधन में बंध सकते हैं। प्रभु देवा अपनी भांजी के साथ रिलेशनशिप में हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 47 साल के प्रभु देवा अपनी भांजी के साथ जल्द ही शादी करने का प्लान बना रहे हैं। हालांकि, अभी प्रभु देवा या उनके करीबियों ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की है। प्रभु देवा ने साल 1995 में रामलत से पहली शादी की थी। रामलत इस्लाम धर्म से थीं। शादी के बाद रामलत ने हिंदू धर्म अपना लिया था और अपना नाम बदलकर लता रख लिया था।

प्रभु देवा और लता के तीन बच्चे हैं। साल 2008 में बड़े बेटे विशाल का कैंसर के कारण निधन हो गया था। तलाक के बाद बेटों की कस्टडी लता को मिली लेकिन प्रभु को अपने बच्चों से मिलने की पूरी आजादी दी गई। प्रभु देवा का नाम साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस नयनतारा के साथ भी जुड़ा था। साल 2009 में नयनतारा और प्रभु देवा लिव इन रिलेशन में रहे थे। साल 2012 में प्रभु देवा से ब्रेकअप कर लिया था।

इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ का डायरेक्शन कर रहे हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और दिशा पटानी लीड रोल प्ले कर रहे हैं। इसके अलावा प्रभु साउथ की कई फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। बता दें कि प्रभु देवा बतौर एक्टर ‘पोन मनिकवेल’ उनकी 50वीं फिल्म है। इस मूवी में वह पहली बार पुलिस की भूमिका में नजर आएंगे।