पंचतत्व में विलीन हुए सतीश कौशिक:अंतिम यात्रा में शव के पास बैठे रोते रहे अनुपम खेर

0
1088

वर्सोवा के श्मशान घाट में सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार हुआ. अपने दोस्त को जाता देख अनुपम खेर खुद के आंसू नहीं रोक पाए और फूट फूटकर रोए.

सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था। स्कूली पढ़ाई दिल्ली में हुई थी। किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) में एडमिशन लिया था। 1985 में उन्होंने शशि कौशिक से शादी की थी। 2 साल की उम्र में उनके बेटे का निधन हो गया था।

सतीश ने 1983 में बॉलीवुड में कदम रखा। इससे पहले उन्होंने थिएटर में काम किया था। वे अभिनेता, कॉमेडियन, स्क्रिप्ट राइटर, निर्देशक और निर्माता थे। सतीश को पहचान 1987 में फिल्म मिस्टर इंडिया से मिली थी। इसके बाद उन्होंने 1997 में दीवाना-मस्ताना में पप्पू पेजर का किरदार निभाया था। सतीश को 1990 में राम लखन के लिए और 1997 में साजन चले ससुराल के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार मिला था।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- सतीश कौशिक जी का निधन दुखद है। वे एक क्रिएटिव जीनियस थे, उन्होंने अपनी एक्टिंग और डायरेक्शन दोनों से लोगों का दिल जीता है। उनका काम हमारा मनोरंजन करता रहेगा। उनके परिवार और चाहने वालों के लिए संवेदनाएं।