एक्टर ने के एल राहुल की तारीफों करी बारिश, यूजर बोलें- ‘ससुर हो तो ऐसा’

0
72

बीते रविवार को भारत ने न्यूजीलैंड को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इसे लेकर कई सेलेब्स टीम इंडिया को बधाई दे रहे हैं। दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी टीम इंडिया को बधाई दी, जिसमें उन्होंने अपने दामाद के एल राहुल के बारे में खास संदेश लिखा है। इस पर नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। आइए जानते हैं कि नेटिंजंस ने क्या कमेंट किए।

नौ मार्च को भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में आइसीसी चैंपियंस की ट्रॉफी अपने नाम की। इस पर सेलेब्स द्वारा भारतीय टीम को बधाई संदेश भेजने का तांता लग गया। इसी कड़ी में अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने दामाद के एल राहुल की जीत के दैरान की एक तस्वीर लगाई। साथ ही उसके कैप्शन में ट्वीट किया कि भारतवासियों की शुभकामनाएं और राहुल की कमान। आपको बताते चलें कि अभिनेता की बेटी आथिया शेट्टी क्रिकेटर के एल राहुल की पत्नी हैं। राहुल की सधी हुई पारी ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

एक्स पर इस ट्वीट के बाद नेटिजंस की शानदार प्रतिक्रियाएं आने लगी। एक यूजर ने हंसते हुए लिखा कि ससुर हो तो ऐसा, इतना सपोर्ट तो मेरा बाप भी ना करे। दूसरे यूजर ने लिखा कि आपका दामाद सोना है शेट्टी साहब। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि आपके दामाद ने अच्छा खेला है अन्ना।

सुनील शेट्टी फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ में काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं, यह उनकी आगामी फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। फिल्म के बारे में निर्माता ने इसकी घोषणा अपने जन्मदिन पर की थी।