अभिनेता विजय राज गिरफ्तार, होटल में महिला कलाकार से छेड़खानी का लगा आरोप!

0
488

दोस्तों बॉलिवुड फिल्म जगत के जाने माने अभिनेता विजय राज को महाराष्ट्र के गोंदिया जिले से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विजय पर फिल्म सेट पर एक महिला कलाकार के साथ छेड़खानी करने का आरोप है। इस बात की पुष्टि गोंदिया के अडिशनल एसपी अतुल कुलकर्णी ने की है।

खबरों की माने तो अभिनेता विजय राज फिल्म ‘शेरनी’ की शूटिंग के लिए मध्य प्रदेश के बालाघाट में मौजूद थे। शूट के लिए पूरी टीम विदर्भ के गोंदिया इलाके में आई थी और सभी कलाकार यहीं के होटल ‘गेटवे’ में रुके थे। आरोप है कि ऐक्टर ने यहीं पर एक महिला कलाकार के साथ छेड़छाड़ की है।

विजय राज की गिरफ्तारी के बाद फिल्‍म की शूटिंग को रोक दिया गया। सोमवार देर रात महिला की शिकायत पर रामनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने मंगलवार सुबह ऐक्‍टर को होटल से गिरफ्तार कर लिया। कुलकर्णी ने बताया कि विजय राज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बता दें, ऐक्‍टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (स्त्री की लज्जा भंग करना) के तहत केस दर्ज किया गया है।

आपको बता दे की इससे पहले विजय राज 2005 में दुबई में ड्रग्‍स रखने के आरोप में भी गिरफ्तार हुए थे। वह बाद में जमानत पर रिहा हुए थे। बता दे की अभिनेता विजय बॉलिवुड फिल्म ‘रन’ में निभाए अपने मजेदार किरदार से काफी पॉप्‍युलर हुए। लोग उन्‍हें ‘कौआ बिरयानी’ वाले सीन से पुकारने लगे। इसके बाद उन्‍होंने ‘धमाल’, ‘वेलकम’, ‘दीवाने हुए पागल’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ जैसी कई हिट फिल्‍मों में काम किया।