बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चपोड़ा हाल ही में हैदराबाद के चिलकुर बालाजी मंदिर में दर्शन करने पहुंची। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा की है। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है कि बालाजी के आशीर्वाद से उन्होंने जीवन का नया अध्याय शुरू किया। पोस्ट में वे एक्टर रामचरण की पत्नी उपासना कामिनेनी का आभार जताती नजर आई हैं।
प्रियंका चोपड़ा को लेकर हाल ही में ऐसी खबरें आईं कि वे महाकुंभ मेले में शामिल होने प्रयागराज पहुंची हैं। दरअसल, प्रियंका ने कल सोमवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर की थी। इसमें उन्होंने जगह का नाम नहीं लिखा था, लेकिन लोग कयास लगाने लगे कि वे महाकुंभ पहुंच रही हैं। हालांकि, आज प्रियंका ने अपनी पोस्ट से स्पष्ट कर दिया कि वे हैदराबाद के चिलकुर बालाजी मंदिर दर्शन करने पहुंची हैं।
View this post on Instagram
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने मंदिर दर्शन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, ‘श्री बालाजी के आशीर्वाद से एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। हम सभी के दिलों में शांति और चारों ओर समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। ईश्वर की कृपा सभी पर बनी रहे, ओम नमो नारायणाय’। इस पोस्ट में प्रियंका ने उपासना कामिनेनी को टैग करते हुए लिखा है, ‘शुक्रिया’।
प्रियंका चोपड़ा फिरोजी कलर के सूट में नजर आ रही हैं। मंदिर परिसर में उन्होंने दुपट्टा सिर पर ओढ़ा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली के साथ तेलुगु फिल्म में काम कर रही हैं। इसी फिल्म के सिलसिले में वे भारत आई हैं। हालांकि, इन खबरों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।