दूसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय सेलिब्रिटी बनीं अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, प्रियंका को भी छोड़ा पीछे

0
38

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपनी हालिया रिलीज फिल्म स्त्री 2 की सफलता के बाद से श्रद्धा कपूर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में वह इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आगे निकल गईं। पीएम मोदी के बाद श्रद्धा अब इंस्टाग्राम पर दूसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय बन गई हैं। 92 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ वह ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गई हैं।

स्त्री 2 की सफलता के बाद श्रद्धा कपूर के फॉलोअर्स काफी तेजी से बढ़े हैं। बॉलीवुड सितारों में अब तक प्रियंका चोपड़ा इस मामले में सबसे आगे चल रही थीं। मगर अब श्रद्धा ने उन्हें पछाड़ते हुए पहले नंबर पर अपनी जगह बना ली है। साथ ही दूसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली इंडियन सेलिब्रिटी बन गई हैं। पहले नंबर पर 270 मिलियन फॉलोअर्स के साथ विराट कोहली सबसे आगे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म स्त्री 2 की रिलीज से पहले इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर के करीब 90 मिलियन फॉलोअर्स थे। मगर फिल्म के सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद श्रद्धा कपूर हर तरफ छा गई है। इंस्टाग्राम हैंडल पर फॉलोअर्स की बाढ़ आ गई। अभिनेत्री ने पहले देश के प्रधानमंत्री को और अब प्रियंका चोपड़ा को पछाड़ा है।