बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लाखों करोड़ों में चाहने वाले होते हैं। इनसे जुड़ी हर बात जानने के लिए भी फैंस बेताब रहते हैं। सितारों की निजी जिंदगी के बारे में भी जानने के लिए फैंस हमेशा उत्सुक रहते हैं। इन सितारों की कई आदतें भी फैंस अपनाते रहते हैं। कई बॉलीवुड हसीनाएं हैं, जो एक सफल एक्ट्रेस हैं। मगर घर के काम में काफी पीछे हैं। आज हम उन्हीं हसीनाओं के बारे में आपको बताएंगे, जो अभिनय में नंबर वन रही हैं, लेकिन कुकिंग में जीरो हैं। तो चलिए जानते हैं इन हसीनाओं के बारे में.
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया है। अभिनेत्री अपनी निजी लाइफ को लेकर भी खूब लाइमलाइट में रहती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन वह अपने परिवार के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा को अभिनय में सबसे आगे हैं। मगर अभिनेत्री कुकिंग में फेल हैं। उन्हें खाना बनाना नहीं आता है।
बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अभिनत्री इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। विद्या अपनी सादगी और बड़ों का सम्मान करने के लिए भी जानी जाती हैं। शायद ही आपको पता हो कि विद्या को खाना बनाने में जरा सी भी दिलचस्पी नहीं है। उन्हें खाना बनाना नहीं आता है।
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। इस लिस्ट में उनका नाम भी शामिल है। परिणीति चोपड़ा को भी अपनी कजिन बहन प्रियंका की तरह खाना बनाना नहीं आता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति को भी खाना बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं है।
बॉलीवुड सुपरस्टार काजोल अभिनय के मामले में जितनी अच्छी हैं, खाना बनाने में उतनी ही पीछे हैं। काजोल एक सफल अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक अच्छी पत्नी और मां भी हैं। उनके फैंस को ये जानकर थोड़ी हैरानी होगी कि फिल्मों में परफेक्ट बहु और पत्नी का किरदार निभाने वालीं काजोल को भी खाना बनाना नहीं आता है।
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की पत्नी और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना का नाम भी इसमें शामिल हैं। ट्विंकल खन्ना को भी खाना बनाना नहीं आता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री को घर के कामों में ज्यादा दिलचस्पी नहीं है।