सामाजिक मुद्दों पर बनी इन फिल्मों में दिख चुके हैं अक्षय, एक ने तो कमाए थे 200 करोड़ से ज्यादा!

0
129

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी नई फिल्म ओएमजी 2 से शानदार वापसी करने में कामयाब हुए हैं। लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है सामाजिक मुद्दे पर बनी इस फिल्म को बड़ी संख्या में लोग देखने के लिए सिनेमाघर का रुख कर रहे हैं। माना जा रहा है की फिल्म इस वीकेंड में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। यह पहला मौका नहीं है जब अक्षय किसी सामाजिक मुद्दे पर बनी फिल्म में नजर आए हैं। इससे पहले भी वह कई गंभीर मुद्दों को उठाने वाली फिल्म में दिख चुके हैं। आइए जानते हैं…

टॉयलेट एक प्रेम कथा में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म में ग्रामीण इलाकों में शौचालय की समस्या को दिखाया गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। लोगों को अक्षय और भूमि के अदाकारी काफी पसंद आई थी।

अक्षय कुमार की यह फिल्म अरुणाचलम मुरुगनाथम के जीवन पर आधारित थी। फिल्म ने मासिक धर्म वाली महिलाओं के लिए सैनिटरी पैड के महत्व के बारे में लोगों को जागरुक करने का काम किया था। फिल्म का निर्देशन आर बाल्की ने किया था। लोगों को इस फिल्म का विषय काफी ज्यादा पसंद आया था।

अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म गुड न्यूज साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसमें करीना कपूर, दिलजीत दोसांज और कियारा आडवाणी जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में थे। यह फिल्म आईवीएफ की प्रक्रिया और इसकी भ्रांतियां पर आधारित थी। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला था, जिसकी वजह से बॉक्स ऑफिस पर यह 205 करोड़ से अधिक की कमाई करने में सफल रही थी।

अक्षय कुमार की रक्षा बंधन भी सामाजिक मुद्दों पर ही आधारित थी। यह फिल्म दहेज प्रथा के मुद्दों को उठाते नजर आई थी। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था। फिल्म की कहानी के साथ लोगों को अक्षय कुमार की अदाकारी भी काफी पसंद आई थी।