मिलिए अनुपमा शो के अनुज कपाड़िया की पत्नी से, जो दिखती हैं बहौत खूबसूरत

0
207

अनुज कपाड़िया ने रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा स्टारर सीरियल ‘अनुपमा’ में एंट्री की है। गौरव खन्ना सीरियल में अनुज कपाड़िया की भूमिका निभा रहे हैं। अनुज और अनुपमा सीरियल में कॉलेज मेट थे और तभी से अनुज का अनुपमा के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर रहा है। अब अनुपमा की जिंदगी में एक बार फिर से अनुज आ गए हैं। गौरव खन्ना असल जिंदगी में शादीशुदा हैं। उनकी पत्नी बहुत खूबसूरत हैं। गौरव खन्ना ने टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला से शादी की है।

गौरव की पत्नी आकांक्षा ने कई जाने माने सीरियल में काम किया है। उन्होंने ‘स्वरागिनी’ से लोकप्रियता हासिल की। इस सीरियल में उन्होंने परिणीता का किरदार निभाया था। उन्होंने ‘भूतू’, ‘भाग्य लक्ष्मी’, ‘गंगा यमुना’, ‘वलिनक्षरम’ जैसे शो में भी काम किया है। आकांक्षा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर आकांक्षा अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस बेहद स्टनिंग लग रही हैं। आकांक्षा एक ट्रेंड डांसर और फिटनेस फ्रीक हैं।

आकांक्षा और गौरव की पहली मुलाकात ऑडिशन के दौरान हुई। आकांक्षा तब इंडस्ट्री के लिए नई थीं और गौरव ने अपनी अलग पहचान बनाई। हालाँकि, आकांक्षा ने गौरव को नहीं पहचाना था। वह गौरव को एक्टिंग के टिप्स दे रही थीं। इस तरह दोनों पहले मिले और फिर दोस्त बन गए।

गौरव और आकांक्षा की शादी 24 नवंबर 2016 को हुई थी। गौरव ने अपने करियर की शुरुआत 2006 में भाभी से की थी। बाद में उन्हें ‘चंद्रगुप्त मौर्य’, ‘कयामत’, ‘सिंदूर तेरे नाम का’, ‘जीवनसाथी’, ‘उतरन’ जैसे सीरियल्स में देखा गया।