दोस्तों बॉलीवुड की जाने मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जल्द ही माँ बनने वाली है फ़िलहाल अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय करती नजर आ रही हैं। उनके इंस्टाग्राम पेज को देखें तो कुछ ऐसा ही पता चलता है। वो अभी अपने पति और क्रिकेटर विराट कोहली के साथ दुबई में हैं। जहां से उनकी ये तस्वीरें सामने आई हैं।
सामने आई तस्वीरों में अनुष्का बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखी जा सकती है। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग की टीशर्ट और पीच कलर की डंगरी पहनी हुई है। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘ढेर सारी सूरज की रोशनी’।
अनुष्का की तीनों तस्वीरों की बात करें तो एक में वो खड़ी हैं और सनसाइन का आनंद ले रही हैं। दूसरी तस्वीर में बैठी हुई हैं और कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं। आखिरी तस्वीर में अनुष्का नीचे देख रही हैं जैसे वो ताजी हवा ले रही हों। अनुष्का की इन तस्वीरों पर आयुष्मान खुराना, कीर्ति सेनन, कियारा आडवाणी सहित सितारों लाइक किया है।
बता दें कि विराट इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में हिस्सा ले रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर यह तस्वीर साझा की जिसमें खूबसूरत सनसेट है। विराट और अनुष्का रोमांटिक अंदाज में अटलांटिस द पाम, रिजॉर्ट्स के सामने समुद्र में स्विमिंग करते हुए नजर आए। वही अनुष्का आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आई थीं। और फ़िलहाल वे ने प्रोजेक्ट के प्रोडक्शन के काम में बिज़ी है।