Anushka Sharma और Virat Kohli के बीच आई दूरी ! एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट!

0
465

दोस्तों बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली के बीच दूरी आ गई है। इस बात की जानकारी खुद अनुष्का शर्मा ने एक पोस्ट के जरिए दी है। इस दूरी का कारण है क्वारंटीन। असल में अनुष्का शर्मा, पति विराट कोहली का हौसला बढ़ाने दुबई पहुंची हैं। ऐसे में उन्हें क्वारंटीन में रहना पड़ रहा है। अनुष्का ने ऐसे में विराट की कुछ तस्वीरें शेयर कर अपना हाल बताया है।

टी-20 विश्व कप, यूएई में हो रहा है। विराट कोहली भारतीय टीम के साथ वहीं मौजूद हैं। अनुष्का ने दुबई के होटल की कुछ तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस होटल में अनुष्का ठहरी हैं और क्वारंटीन कर रही हैं। अनुष्का के पोस्ट में विराट कोहली को बालकनी में खड़े और होटल के लॉन में खड़े होकर एक्ट्रेस को ‘हाय’ करते देखा जा सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

बता दे की अभिनेत्री अनुष्का ने फोटोज के कैप्शन में लिखा, ”मैं इन दो कैप्शन में से एक नहीं चुन पाई – क्वारंटीन आपके दिल को और प्यार भरा बनता है और बबल वाली जिंदगी के बीच प्यार। ओह, आप समझ ही गए होंगे।” अनुष्का के इस पोस्ट को फैंस का खूब सारा प्यार मिल रहा है। वहीं सेलेब्स भी इसपर रिएक्शन दे रहे हैं। रणवीर सिंह, सानिया मिर्जा संग अन्य सितारों ने अनुष्का शर्मा के पोस्ट पर कमेंट किया है।