दोस्तों बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी मलाइका और अर्जुन कपूर अपने रिश्ते को लेकर अक्सर चर्चाओं में बने रहते है। अभिनेत्री अमृता अरोड़ा ने मुंबई में बुधवार की रात को एक हाउस पार्टी राखी। जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई। इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक साथ नज़र आये। दोनों की यह तस्वीर करण जौहर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है जिन में दोनों सितारे काफी करीब नज़र आ रही है।
करण जौहर ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इसमें उनके साथ मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, करिश्मा कपूर और नताशा पूनावाला हैं। तस्वीर के साथ करण ने कैप्शन में लिखा- ‘कैचिंग अप।‘ पार्टी में पहुंचीं मलाइका अरोड़ा हमेशा की तरह बेहद हॉट दिख रही थीं। उन्होंने शाइनी रेड कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी थी। इससे मैचिंग करता हुआ हाई हील्स और उन्होंने रेड कलर का ही मास्क पहना था।
वहीं अर्जुन कपूर ने ब्लैक टीशर्ट के साथ जींस कैरी की और ब्लैक कलर का ही मास्क लगा रखा था। गाड़ी में बैठे अर्जुन कपूर ने फोटोग्राफर्स को देखकर हाथ हिलाया। उनके साथ गाड़ी में पीछे संजय कपूर बैठे थे। अमृता अरोड़ा के घर सितारों का पहुंचना रात नौ बजे से शुरू हो गया था। आधी रात तक इस पार्टी का आयोजन हुआ। इस दौरान शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी स्पॉट हुईं। उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। कोरोना को देखते हुए गौरी खान ने ब्लैक कलर का मास्क लगाया हुआ था।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की। इसमें अर्जुन कपूर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। उनके साथ फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, अमृता अरोड़ा, करिश्मा कपूर, करण जौहर, नताशा पूनावाला, मलाइका अरोड़ा, संजय कपूर, महीप कपूर, गौरी खान और सीमा खान हैं। तस्वीर के साथ महीप कपूर ने कैप्शन दिया- ‘रातें इस तरह।’