Shivrayancha Chhava से पहले इन फिल्मों में दिखी मराठा साम्राज्य की कहानी, इतिहास से रूबरू हुए दर्शक जानें

0
19

हाल ही में, अभिनेता विक्की कौशल की नई फिल्म ‘छावा’ का फर्स्ट लुक जारी किया गया। इस फिल्म में वो छत्रपति संभाजी महाराज के रोल में दिखाई देंगे। वहीं,अभिनेत्री रश्मिका मंदाना येसूबाई भोसले का किरदार अदा करती हुई दिखेंगी। संभाजी महाराज मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र थे। भारतीय सिनेमा उद्योग में कई ऐसी फिल्में बन चुकी हैं, जिनमें मराठा साम्राज्य की कहानी दिखाई गई है। मराठी सिनेमा में तो ऐसी फिल्मों की भरमार है, जिनमें मराठा साम्राज्य की महान गाथा को प्रस्तुत किया गया है। ये फिल्में मराठा साम्राज्य के इतिहास से दर्शकों का परिचय कराने का काम करती है।

‘फर्जंद’ फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन दिगपाल लंजेकर ने किया है। इस फिल्म में वीर योद्धा कोंडाजी फर्जंद की कहानी दिखाई गई है, जो अपने साथी योद्धाओं के साथ पन्हाला किले को जीतने के लिए रणभूमि में उतरता हैं। फर्जंद ने आदिल शाह से युद्ध लड़ा था। फर्जंद ने 60 योद्धाओं के साथ 2500 लोगों से युद्ध लड़ा था।

‘पावनखिंड’ 2022 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन भी दिगपाल लंजेकर ने ही किया था। ‘पावनखिंड’ मराठा योद्धा बाजीप्रभु देशपांडे की कहानी को दिखाती है, जो आदिल शाह सल्तनत के जनरल सिद्दी मसूद से युद्ध लड़ते हैं। इस लड़ाई को पवन खिंड का युद्ध नाम से जाना जाता हैं। बता दें कि ‘फर्जंद’ और ‘पावनखिंड’ दोनों ही फिल्में मराठा साम्राज्य पर आधारित आठ फिल्मों की सीरीज ‘श्री शिवराज अष्टक’ की तीसरी फिल्म है।

शिवरायांचा छावा 2023 में रिलीज हुई थी। इस मराठी फिल्म में शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज के जीवन की गाथा दिखाई गई है। इसमें संभाजी का नेतृत्व कौशल और उनका शौर्य देखने को मिलता है। संभाजी ने साल 1681 से 1689 तक राज किया था। यह फिल्म ‘श्री शिवराज अष्टक’ की छठी फिल्म है। इसमें भूषण पाटिल ने संभाजी महाराज का रोल किया है।

शेर शिवराज साल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह मराठा सम्राट शिवाजी महाराज की साहसिक यात्रा को परदे पर पेश करती है। फिल्म में शिवाजी महाराज और अफजल खान का आमना-सामना दिखाया गया है। दर्शक देखते हैं कि कैसे प्रतापगढ़ की लड़ाई जीतने के लिए शिवाजी साहस का परिचय देते हैं। यह फिल्म भी ‘श्री शिवराज अष्टक’ का ही हिस्सा है।