बिपाशा बसु जल्द ही बनेंगी माँ, एक्ट्रेस ने बेबी बंप के साथ साझा की तस्वीरें!

0
171

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। बिपाशा और करण के घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है, जिसको लेकर दोनों काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीरें साझा कर प्रेग्नेंसी की खबर को कंफर्म कर दिया है। इन तस्वीरों में बिपाशा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं, तो पति करण भी साथ में पोज दे रहे हैं। दोनों की तस्वीरों को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं।

बिपाशा बसु ने बेबी बंप के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में बिपाशा करण के साथ रोमांटिक पोज देती हुई भी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक लंबा सा पोस्ट भी लिखा है। बिपाशा ने लिखा, ‘एक नया टाइम, नया फेज…एक नई रोशनी ने हमारी जिंदगी में एक नया शेड जोड़ दिया है। यह हमें पहले से भी ज्यादा कंप्लीट कर रहा है। हमने अपने जीवन की शुरुआत अलग-अलग की, फिर हम मिले और तभी से हम दोनों साथ हैं। सिर्फ दो लोगों के लिए यह बहुत ज्यादा प्यार है, जो थोड़ा अनफेयर लगता है। इसलिए अब हम जल्द ही दो से तीन हेने वाले हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu)

इसके आगे बिपाशा ने अपने सभी फैंस का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, ‘आपके बिना शर्त के प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। आपकी दुआएं और गुड विशेज हमेशा हमारे साथ रहेंगी। हमारी जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद।’ बिपाशा की इस पोस्ट पर फैंस ही नहीं मनोरंजन जगत के सितारे भी कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अप्रैल 2016 में शादी की थी। दोनों पहली बार अपनी फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर मिले थे, जहां से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई। दोनों ने 2015 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और एक साल बाद ही शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की जोड़ी को फैंस भी पसंद करते हैं और अब वह शादी के छह साल बाद पहली बार माता-पिता बनने जा रहे हैं।