साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है, अनुष्का ने अपने अभिनय से लोगों के दिलो में एक अलग पहचान बनाई है, और आज उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। अनुष्का का जन्म 7 नवंबर 1981 को हुआ था। अनुष्का इस साल अपना 39वां जन्मदिन मनाने वाली हैं। ऐसे में अनुष्का के जन्मदिन के मौके पर उनके बारे में कुछ बाते आपके साथ साँझा कर रहे है।
आपको बता दे की अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी का असली नाम स्वीटी शेट्टी है। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम अनुष्का रख लिया। अनुष्का ने साल 2005 में फिल्म ‘सुपर’ से डेब्यू किया था। उनके परिवार से कोई भी फिल्म इंडस्ट्री में नहीं है। फिर भी आज अनुष्का ने अपनी मेहनत के दम पर फिल्म जगत की टॉप एक्ट्रेस में शुमार है।
फिल्मों में आने से पहले अनुष्का शेट्टी मंगलुरु में एक योगा इंस्ट्रक्टर का काम करती थीं। उनकी खूबसूरती को देखकर एक डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म ऑफर कर दी। जिसके बाद अनुष्का ने साल 2005 में अपनी पहली फिल्म ‘सुपर’ में काम किया। इसके बाद अनुष्का ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने लगातार कई तेलुगू फिल्मों में काम किया। अनुष्का की सबसे बड़ी हिट ‘बाहुबली 2’ ही रही।
‘बाहुबली’ में निभाया गया उनका किरदार ‘देवसेना’ काफी मशहूर हुआ। उन्हें फिल्म में दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म के दौरान प्रभास और अनुष्का के अफेयर की भी खूब चर्चा रही। हालांकि उन्होंने कुछ समय पहले ही इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि प्रभास उनके 3 बजे वाले दोस्त हैं। उन्होंने बताया कि वो पिछले 15 सालों से प्रभास को जानती हैं और प्रभास उनके ऐसे दोस्त हैं जिनसे वो सुबह 3 बजे तक बात कर सकती हैं।
बता दे की अभिनेत्री अनुष्का की फिल्म ‘साइज जीरो’ उनकी यादगार फिल्मों में से एक मानी जाती है। साल 2010 में अनुष्का ने तमिल फिल्म ‘सिंघम’ में काम कर लोगों को अपना दीवाना बना दिया। साल 2013 में आई ‘सिंघम 2’ में भी अनुष्का ने दमदार एक्टिंग की। साल 2009 की फिल्म ‘बिल्ला’ में अनुष्का शेट्टी ने प्रभास के साथ काम किया था। प्रभास अनुष्का को देखते ही उनके दीवाने हो गए थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगी थीं।