इस फेक फोटो के कारण विवादों में आ गई थीं नेहा शर्मा, अभिनेत्री ने खुद सामने आकर बताई थी सचाई!

0
793

दोस्तों बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा अपने अभिनय और खूबसूरती के कारण चर्चा में रहती हैं। 21 नवम्बर 1987 को भागलपुर बिहार में जन्मी नेहा ने ‘यंगिस्‍तान’, ‘मुबारकां’, ‘तुम बिन 2’ जैसी फ‍िल्‍मों से अपनी पहचान बनाई है। नेहा के प‍िता अज‍ित शर्मा ब‍िहार के भागलपुर से कांग्रेस पार्टी के व‍िधायक हैं।हाल ही में हुए बिहार चुनाव में भी भागलपुर विधानसभा सीट से अजित शर्मा कांग्रेस पार्टी के उम्‍मीदवार थे और उन्‍होंने जीत दर्ज की थी।

नेहा शर्मा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। नेहा का बिंदास और बोल्ड अंदाज हमेशा चर्चा में रहता है। उनके चाहने वाले उनकी खूबसूरती को देखकर उनपर फिदा रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी लाखों लोग उनको फॉलो करते हैं। फिल्मों में अपने दमदार अभिनय और ग्लैमरस अवतार के कारण वो सुर्खियों में बनी रहती हैं। मगर दो साल पहले एक फेक तस्वीर को लेकर नेहा खबरों में बनी हुई थीं। आइए आपको बताते हैं कि क्या था पूरा मामला।

नेहा शर्मा की एक तस्वीर को शरारती तत्वों ने एडिट कर वायरल कर दिया था। एडिटेड तस्वीर में नेहा के पीछे एक सेक्स टॉय नजर आ रहा था जिसे लेकर लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे थे। इस ट्रोलिंग से परेशान हो कर नेहा शर्मा ने असली तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा- “ये दुखद है कि महिलाओं से नफरत करने वाले लोग किस हद तक जा सकते हैं…., फोटो मोर्फिंग बंद कीजिए..ये देखिए ऑरिजनल तस्वीर”।