बचपन में बहुत ही प्यारी और मासूम दिखती परिणीति चोपड़ा, इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने का था एक्ट्रेस का सपना!

0
714

दोस्तों फिल्म इशकज़ादे, शुद्ध देसी रोमांस, हंसी तो फंसी, दावत-ए-इश्क़, किल दिल, मेरी प्यारी बिंदु जैसी फिल्मो से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपना 32 वा जन्मदिन मना रही है, परिणीति का जन्म 22 अक्तूबर 1988 को हुआ था। परिणीति आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। लेकिन उनका कभी भी बॉलीवुड में कदम रखने का सपना नहीं था।

अभिनेत्री परिणीति एक इन्वेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थीं। लेकिन वे एक अभिनेत्री के रूप में आज पहचानी जाती है, अपने नटखट अंदाज के लिए पहचानी जाने वालीं परिणीति बचपन में बेहद क्यूट थीं। आइए इस खास मौके पर आपको उनके बचपन की खुश तस्वीरों से रूबरू करते है जिनमे वे बहुत क्यूट लग रही है।

बता दे की परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। परिणीति अक्सर कई मौकों पर अपने बचपन को भी याद करती रहती हैं। ये बचपन की तस्वीर भी उन्होंने फादर्स डे के मौके पर साझा की थी। इस तस्वीर में वो अपने पिता के साथ नजर आ रही हैं। गोलू- मोलू परिणीति को इस तस्वीर में पहचानना भी मुश्किल है।

परिणीति चोपड़ा केवल अपनी ही नहीं बल्कि पूरे परिवार की बचपन की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। ये तस्वीर परिणीति ने अपने भाई सहज चोपड़ा के जन्मदिन के मौके पर साझा की थी। जिसमें वो उन्हें अपनी गोद में लिए बैठी हैं। तस्वीर देखकर पता लगता है कि भाई- बहन के बीच कितना प्यार है। परिणीति अपने स्कूल के दिनों में नाटक, गाने और डांस में भी भाग लिया करती थीं। ये तस्वीर परिणीति के एक स्कूल में हुए प्ले के दौरान की ही है। जिसमें वो अपने दो दोस्तों के साथ खड़ी नजर आ रही हैं।

परिणीति ने अपनी एक तस्वीर के कैप्शन में बताया था कि लोग उन्हें अक्सर उनके पापा की कॉपी कहा करते हैं। ये बात उनकी तस्वीरों को देखकर सच भी साबित होती हैं। इन दो तस्वीरों में से एक में परिणीति बेहद छोटी हैं और अपने माता पिता के साथ नजर आ रही हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर परिणीति के स्कूल के दिनों की है।

काम की बात करे तो परिणीति फिल्म संदीप और पिंकी फरार बनकर तैयार है। फिल्म में वह अर्जुन कपूर के अपोजिट नजर आएंगी। लॉकडाउन की वजह से फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई थी। इसके अलावा उनकी फिल्म द गर्ल ऑन ट्रेन पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज पर है। हालांकि, इस फिल्म की अभी तक रिलीज डेट सामने नहीं आई है।