अपनी मौ’त से पहले दिव्या भारती ने खरीदा था घर, भाई को बताई थी ये सचाई!

0
352

दोस्तों बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री दिव्या भारती जिन्होंने अपने समय में इंडस्ट्री में नई क्रांति लेकर आई थी। कहा जाता है की इन्होने बहुत छोटी उम्र में ही कामयाबी और लोकप्रियता हासिल कर ली थी। लेकिन दुर्भाग्यवश दिव्या भारती ने कम उम्र में ही इस दुनिया को छोड़ दिया। और इसके बाद दिव्या भारती की मौत एक अनसुलझा रहस्य बन कर रह गई। अब भी कई ऐसे लोग हैं,जो दिव्या भारती को बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्री मनाते है।

खबरों के मुताबिक दिव्या भारती ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 14 साल की उम्र में ही कर दी थी। और एक साल में ही बड़ा स्टारडम हासिल किया। दिव्या भारती ने अपने इस छोटे से करियर में कुल 12 फिल्मों में काम किया। दिव्या भारती कम उम्र में ही बहुत ज्यादा खूबसूरत लगती थी बताया जाता है की उन्होंने दीवाना, बलवान, दिल आशना है, दिल ही तो है जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी।

जब दिव्या भारती 16 साल को थी तो इनकी मुलाकात फिल्म सिटी में फिल्म शोला और शबनम की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात साजिद नाडियाडवाला से हुई थी। बताया जाता है की जब साजिद गोविंदा से मिलने पहुंचे थे। तो गोविंदा ने ही साजिद और दिव्या की मुलाकात करवाई थी। इसके बाद साजिद ने 15 जनवरी, 1992 को दिव्या भारती के साथ शादी करने का फैसला कर लिया। दिव्या भारती और साजिद नाडियाडवाला की शादी 20 मई, 1992 को हुई थी और उन्होंने शादी के लिए इस्लाम धर्म कबूल कर अपना नाम सना नाडियाडवाला कर लिया।

जानकारी के अनुसार बताया गया की दिव्या भारती ने अपनी मौत से कुछ घंटे पहले ही मुंबई में एक नया 4 बीएचके फ्लैट ख़रीदा था। इस बात की खबर उन्होंने अपने भाई कुणाल को भी दी थी। उसी दिन जब दिव्या भारती शूटिंग कर चेन्नई से लौटी। तो उनके पैर में चोट लगी थी। दिव्या भारती रात को करीब 10:00 बजे मुंबई के पश्चिम अंधेरी, वर्सोवा में स्थित अपार्टमेंट में अपने घर में नीता लुल्ला और उनके पति के साथ थी। लेकिन बताया जाता है की कुछ मिनटों बाद ही दिव्या भारती अचानक से कमरे की खिड़की से गिर गई। जिसके कारण उनकी मौत हो गई। और आज तक उनकी मौत एक रहस्य बनकर रह गया।