Actress: बॉलीवुड हसीनाओं ने हॉलीवुड फिल्मों में किया काम, स्टाइलिश अंदाज फैंस को भी आया पसंद जानें

0
15

बॉलीवुड की कई मशहूर हसीनाओं ने बॉलीवुड में बेहतरीन काम से लोगों का दिल जीता, साथ ही इन अभिनेत्रियों ने हॉलीवुड में काम करके विदेश में भी खूब नाम कमाया। इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों की हॉलीवुड फिल्मों में बेहतरीन काम को उनके फैंस ने भी जमकर सराहा और उनका अंदाज भी दर्शकों को बेहद पसंद आया।

देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा जोनास भारतीय हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री हैं। उन्होंने बॉलीवुड के बाद कई हॉलीवुड के बीच सफलतापूर्वक अपना करियर बनाया है। भारतीय फिल्मों में बेहतरीन अभिनय करते हुए प्रियंका ने अमेरिकी ड्रामा श्रृंखला ‘क्वांटिको’ में एलेक्स पैरिश के रूप में अपनी भूमिका के लिए खूब प्रसिद्धि हासिल की। हॉलीवुड में, अभिनेत्री ने 2017 की फिल्म ‘बेवॉच’ में काम किया था। बाद में क्लेयर डेन्स और जिम पार्सन्स के साथ ‘ए किड लाइक जेक’ में भी अभिनय किया है। 2019 की रोमांटिक कॉमेडी ‘इजंट इट’ रोमांटिक में सहायक भूमिका निभाई थी। इसके अलावा रिचर्ड मैडेन के साथ रुसो ब्रदर्स की जासूसी थ्रिलर सीरीज ‘सिटाडेल’ और सैम ह्यूगन के साथ रोमांटिक कॉमेडी ‘लव अगेन’ में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। अब प्रियंका जल्द ही ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ और ‘द ब्लफ’ फिल्म में नजर आने वाली हैं।

1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन भारतीय फिल्म उद्योग में एक बेहद लोकप्रिय अभिनेत्री बन गईं। हॉलीवुड फिल्म ‘ब्राइड एंड प्रिज्युडिस’ में अभिनय करने के बाद, ऐश्वर्या ने पॉल मायेडा बर्गेस की ‘द मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेज’, जग मुंद्रा की ड्रामा ‘प्रोवोक्ड’, डग लेफ्लर की महाकाव्य ‘द लास्ट लीजन’ और ‘द पिंक पैंथर 2’ में भूमिकाओं के साथ अपनी बेहतरीन अभिनय का प्रदर्शन किया।

दीपिका पादुकोण ने 2008 में भारतीय सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ ‘ओम शांति ओम’ से हिंदी फिल्म उद्योग में अपनी शानदार पारी की शुरुआत की थी। 17 साल के प्रभावशाली करियर के साथ, वह भारत की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। 2017 में दीपिका ने विन डीजल की ‘एक्सएक्सएक्स रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ में अहम भूमिका निभाई थी। डीजे कारुसो द्वारा निर्देशित ‘एक्सएक्सएक्स’ फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त में डॉनी येन , रूबी रोज, टोनी जा, नीना डोबरेव, टोनी कोलेट और सैमुअल एल जैक्सन जैसे कलाकारों ने अभिनय किया था।

महज कुछ ही सालों में आलिया भट्ट भारत की बेहतरीन अभिनेत्रियों की सूची में शामिल हो चुकी हैं। आलिया ने अपनी अदाकारी के दमपर सभी का दिल जीत लिया है। उन्होंने हाईवे (2014), उड़ता पंजाब (2016), डियर जिंदगी (2016), गली बॉय (2019), डार्लिंग्स (2022) और गंगूबाई काठियावाड़ी (2022) जैसी फिल्मों में अपनी भावनात्मक भूमिकाओं के लिए पहचान हासिल की है। आलिया ने 2023 में नेटफ्लिक्स पर ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में हॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। टॉम हार्पर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में गैल गैडोट और जेमी डॉर्नन के साथ स्क्रीन साझा किया।

बॉलीवुड की उम्दा अभिनेत्री शबाना आजमी लंबे समय से भारतीय फिल्म उद्योग में बेहतरीन अभिनय से लोगों का मनोरंजन करती आई हैं। शबाना ने अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में साल 1988 में जॉन स्लेसिंगर की ‘मैडम सूसत्जका’, रोलैंड जोफे की ‘सिटी ऑफ जॉय’, ब्लेक एडवर्ड्स की ‘सन ऑफ द पिंक पैंथर’ और दीपा मेहता की ‘फायर’ में बेहतरीन अभिनय किया है। इसके अलावा निर्देशक गुरिंदर चड्ढा की ‘इट्स ए वंडरफुल आफ्टरलाइफ’, दीपा मेहता की ‘मिडनाइट्स चिल्ड्रन’ और कवि रज की ‘द ब्लैक प्रिंस’ में भी नजर आ चुकी हैं। शबाना ने पैरामाउंट+ स्टीवन स्पीलबर्ग सीरीज ‘हेलो’ और शेखर कपूर की ‘व्हाट्स लव गॉट टू डू विद इट’ में अपनी बेहतरीन अभिनय किया है।