दोस्तों बॉलीवुड में कई स्टार किड्स ऐसे भी हैं जो लाइमलाइट से दूर रहकर खुश हैं। अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर का उन्ही में से एक है। रिया बॉलीवुड इंडस्ट्री में बतौर फिल्म प्रोड्यूसर एक्टिव हैं लेकिन उन्होंने कभी भी एक्टिंग में आने की नहीं सोची। रिया आज अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। रिया ने साल 2010 में अपनी बड़ी बहन सोनम कपूर और अभय देवल की फिल्म ‘आइशा’ को प्रोडयूस किया था। इसके अलावा रिया सोनम की एक और फिल्म ‘खूबसूरत’ भी प्रोड्यूज कर चुकी हैं।
रिया कपूर का जन्म 5 मार्च 1987 को मुंबई में हुआ था। रिया प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ एक फैशन डिज़ाइनर भी हैं। रिया, सोनम से छोटी हैं और दोनों बहनें एक दूसरे से अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों अक्सर एक साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। रिया कपूर और सोनम कपूर साथ मिलकर रेसन नाम का फैशन ब्रैंड चलाते हैं। रिया कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘वेकअप सिड’ से की थी और बतौर प्रोड्यूसर उनकी पहली फिल्म आयशा थी, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
बता दें कि पिछले साल इंस्टाग्राम ने फिल्म निर्माता रिया कपूर के खिलाफ ऐप पर दी गई मौत की धमकियों को डिलीट करने से इंकार कर दिया था। इससे रिया कपूर की बहन सोनम कपूर भड़क गई थी। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में सोनम ने ऐप की प्रतिक्रिया के स्क्रीनशॉट को शेयर किया है, जिसमें रिया पर अपमानजनक टिप्पणी की गई थी। इसके बाद काफी विवाद हुआ था, 2017 सोनम कपूर और उनकी बहन रिया कपूर के फैशन लेबल रीसन को पेटा ने वीगन (शाकाहार) सामग्रियों से तैयार बैग्स की रेंज के लिए कम्पैशनेट (संवेदनशील) बिजनेस अवार्ड दिया था।