Celebs: सज धज के करवा चौथ मनाने अनिल कपूर के घर पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस, देखें तस्वीरें

0
7

अभिनेता अनिल कपूर के घर हर साल बॉलीवुड की अभिनेत्रियां एक साथ मिलकर करवा चौथ की पूजा करती हैं। इस साल अनिल कपूर के घर करवा चौथ की तैयारियां हुई हैं। मुंबई स्थित उनके घर की सजावट की तस्वीरें भी सामने आई हैं। करवा चौथ के दिन उनका घर रोशनी से सजाया गया है। वहीं, घर की छत पर विशेष तरह की लाइटिंग की व्यवस्था की गई है।

हर साल अनिल कपूर की पत्नी सुनीता धूमधाम से बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के साथ करवा चौथ की पूजा करती हैं। हर बार की तरह इस बार भी फिल्मी दुनिया की सुहागिन अभिनेत्रियां इस त्योहार को मनाने अनिल कपूर के घर पहुंचने लगी हैं। अभिनेत्रियां सज-धज के हाथों में पूजा की थाली लिए अभिनेता के घर पहुंच रही हैं।

अनिल कपूर के घर पहुंचने वाली अभिनेत्रियों की तस्वीरें सामने आ रही हैं। वह लाल जोड़े में सजी हुई दिख रही हैं। आइए देखते हैं कौन-कौन सी अभिनेत्री अभिनेता अनिल कपूर के घर करवा चौथ का त्योहार मनाने पहुंच रही हैं।

अभिनेता अनिल कपूर के घर करवा चौथ मनाने रवीना टंडन पहुंची। इस दौरान वह बालों में गजरा लगाए, ऑफ व्हाइट सूट और लाल चुनरी के साथ दिखीं। अभिनेत्री इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं। शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत को भी अनिल कपूर के घर पहुंचते हुए देखा गया। इस दौरान वह लाल साड़ी में नजर आईं। हाथों में पीले रंग के हैंडबैग के साथ उन्होंने अपना स्टाइल पूरा किया।

चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे भी अभिनेता के घर करवा चौथ मनाने पहुंची। इस दौरान वह भी लाल साड़ी में नजर आईं। अभिनेता की पत्नी इस दौरान हाथों में पूजा की थाली लिए नजर आईं। साथ ही उन्होंने मैचिंग लाल रंग के हैंडबैग के साथ अपने करवा चौथ लुक को पूरा किया। इस दौरान महीप कपूर, नीलम कोठारी और अन्य लोग भी करवा चौथ का त्योहार मनाने अभिनेता अनिल कपूर के घर पहुंचे। अनिल कपूर के घर अभिनेत्रियों का लगातार आना बना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here