मेटा AI की नई आवाज बनीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, अचीवमेंट्स पर फैंस हुए गदगद! जानें

0
24

दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बताती हैं कि वह मेटा एआई की नई आवाज बन रही हैं। इस वीडियो पर दीपिका के फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए हैं। दीपिका भी वीडियो में काफी खुश नजर आ रही हैं।

दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कहती हैं, ‘मैं मेटा एआई की नई आवाज हूं। क्या आप तैयार हैं?’ इसके बाद वह अपनी आवाज के अलग-अलग सैंपल रिकॉर्ड करती हैं। इस प्रोसेस को दीपिका ने काफी एंज्वॉय किया।

दीपिका की वीडियो पर उनके फैंस ने भी रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर लिखता हैं, ‘यह बड़ी बात है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘नया दिन, नई उपलब्धि।’ एक अन्य फैन ने कमेंट लिखा, ‘आपकी आवाज बहुत अच्छी है।’ इसी तरह के कई कमेंट्स फैंस ने दीपिका के वीडियो पर किए हैं।

दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ कर रही हैं। इस एक्शन फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी एक्टिंग कर रही हैं। इसके अलावा दीपिका साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन के साथ भी एक फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म को एटली डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म का नाम ‘AA22xA6’ है।