दोस्तों बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फिल्म इंडस्टी की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। वह एक्टिंग के अलावा अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर सिलेब्स को ट्रोल करना आम बात हो गई है। ज्यादातर स्टार्स इन मेसेजज को इग्नोर कर देते हैं लेकिन हर कोई ऐसा नहीं करता। दीपिका पादुकोण उन्हीं सिलेब्स में से हैं। रीसेंटली उन्होंने गंदे मेसेज भेजने वाले एक ट्रोल को सबक सिखाया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसका स्क्रीनशॉट भी लगाया है।
बता दे की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साहिल शाह नाम के एक शख्स के डीएम का स्क्रीनशॉट लगाया है। साहिल ने दीपिका के लिए गालियां लिखी हैं। दीपिका ने स्क्रीनशॉट लगाकर लिखा है, वाह, तुम्हारे परिवार और तुम्हारे दोस्तों को तुम पर काफी गर्व होगा। दीपिका पादुकोण ने बीते साल के आखिर में अपने सारे इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दिए थे। नए साल पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर नई शुरुआत की है। फिलहाल वह कई दिनों से अपने कुकिंग और बेकिंग वीडियोज शेयर कर रही हैं।
View this post on Instagram
दीपिका पादुकोण जल्द ही रणवीर सिंह के साथ ’83’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ भी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी। हालांकि, अभी तक उनकी फिल्म का नाम सामने नहीं आया है। दीपिका पादुकोण आखिरी बार फिल्म ‘छपाक’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनकी उम्दा एक्टिंग को हर किसी ने सराहा था। अब जल्द ही दीपिका शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘पठान’ से सबका मनोरंजन करती नजर आएंगी।