अभिनेत्री शिल्पा-करीना से लेकर ट्विंकल खन्ना तक, इन बॉलीवुड सेलेब्स ने एक्ट्रेस काजोल को किया बर्थडे विश

0
1

सिनेमाई दुनिया की जानी-मानी अभिनेत्री काजोल आज 5 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। आपको बताते चलें कि अभिनेत्री मंगलवार को अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। इस जश्न के अवसर पर मनोरंजन जगत से तमाम हस्तियां उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। आइए जानते हैं किसने और क्या-क्या कहा।

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने काजोल के साथ एक पुरानी समय की तस्वीर शेयर की है। इसमें दोनों एक-दूसरे को गले लगाए हुए दिख रही हैं। इसे साझा करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि प्यारी काजोल को जन्मदिन की बधाई, वो हमेशा मुस्कुराती रहें।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी काजोल की एक तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर काजोल की तस्वीर शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन की बधाई मैम, आपको वो सब मिले जो आप चाहती हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने काजोल के बचपन की तस्वीर अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंंने जन्मदिन की बधाई भी दी है। दिया मिर्जा ने काजोल को जन्मदिन की बधाई देते हुए पोस्ट में लिखा कि एक्ट्रेस उनकी सबसे पसंदीदा हीरोइन हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here