सिद्धार्थ के घर पर ‘नई दुल्हन’ का हुआ ग्रैंड वेलकम, कियारा ने पहना रेड शूट…

0
754

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी 2023 को शादी के बंधन में बंधकर अपने लाखों-करोड़ों फैंस को एक खूबसूरत सरप्राइज दिया है। पूरा इंटरनेट कपल की शादी की तस्वीरों से सराबोर है। इस बीच, सिद्धार्थ अपनी पत्नी कियारा के साथ अपने दिल्ली वाले घर पर पहुंचे, जहां नई दुल्हन का भव्य स्वागत किया गया।

नई-नवेली दुल्हन कियारा आडवाणी ससुराल में ‘गृह प्रवेश’ के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जी हां, न्यूली मैरिड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी दिल्ली पहुंच चुके हैं और उन्होंने खुशी-खुशी शटरबग्स के लिए पोज़ दिया। हालांकि, हमें कियारा का लाल रंग में नई दुल्हन वाला लुक बहुत पसंद आया, क्योंकि वह अपने पति सिद्धार्थ के साथ ट्विनिंग कर रही थीं।

फैंस को अपनी शादी की पहली झलक दिखाने के बाद कियारा और सिद्धार्थ दिल्ली पहुंच चुके हैं। सिद्धार्थ दिल्ली से ताल्लुक रखते हैं और उनके माता-पिता भी यहीं रहते हैं। गृह प्रवेश के बाद दोनों का दिल्ली में रिसेप्शन होगा। कियारा के लुक की बात करें, तो उन्होंने लाल रंग की अनारकली में नई दुल्हन की चमक बिखेरी। शीयर रेड दुपट्टे से उनके लुक को और निखारा गया था। उनका अपनी मांग में सिंदूर लगाने व मंगलसूत्र पहनने का अंदाज हमें बहुत पसंद आया।

दूसरी ओर, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​उनके साथ लाल चिकनकारी कुर्ता और सफेद पायजामा में ट्विन कर रहे थे। लविंग हसबैंड अपनी नई दुल्हन से नजरें नहीं हटा पा रहे थे। इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने हाथ में लगी मेहंदी को भी फ्लॉन्ट किया, जिसमें कियारा आडवाणी और उनके नाम का पहला अक्षर लिखा था।

कियारा के गृह प्रवेश समारोह का एक वीडियो जो इंटरनेट पर सामने आया है, उसमें सिद्धार्थ के घर पर न्यूली वेड्स कपल का भव्य स्वागत देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ का घर पूरी तरह से रोशनी से जगमगाया हुआ है। जैसे ही सिड और कियारा घर पर पहुंचते हैं, वे दोनों ढोल पर डांस करने से खुद को नहीं रोक पाए। इस दौरान कपल बहुत से करीबी लोगों के बीच घिरा हुआ था।

शादी के बाद, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​जब दिल्ली में पहली बार मीडिया के सामने आए, तो लाल जोड़े में सजे नए दूल्हा-दुल्हन बेहद प्यारे लग रहे थे, जिनसे नजरें हटाना वाकई बेहद मुश्किल था। सिद्धार्थ सफेद पायजामे के साथ लाल रंग के कुर्ते में डैपर लग रहे थे और अपने गले में लिपटी एक फ्लोरल कढ़ाई वाली शॉल के साथ रॉयल वाइब्स दे रहे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

कियारा ने नई दुल्हन की सामान्य उम्मीदों को छोड़ते हुए शादी के बाद अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति के लिए अपने लुक को कैजुअल रखा। एक्ट्रेस को ब्लैक कलर के नाइटसूट में देखा गया। उन्होंने अपने लुक को ‘Dior’ ब्रांड के 75 हजार रुपए के प्रिंटेड दुपट्टे के साथ टीमअप किया था। पिंक स्लिप-ऑन सैंडल्स से उनके लुक को और निखारा गया था। हल्का मेकअप, सिंदूर और गुलाबी चूड़ा उनके लुक को पूरा कर रहा था।

कपल 9 फरवरी 2023 को दिल्ली में एक रिसेप्शन की मेजबानी करेगा और मुंबई वापस आने के बाद अपने सेलेब फ्रेंड्स के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करेगा, जो पूरी तरह से स्टार-स्टडेड होगा। पार्टी 12 फरवरी 2023 को मुंबई के ‘सेंट रेजिस होटल’ में होगी। कपल के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि सिड और कियारा ने ‘सेंट रेजिस होटल’ को इसलिए चुना है, क्योंकि यहां सुरक्षा की अच्छी व्यवस्था होती है।

शादी के लिए कियारा ने मनीष मल्होत्रा का गुलाबी रंग का लहंगा और पन्ने व हीरे से सजी उनकी बेहद सुंदर ज्वेलरी पहनी थी। उनके लुक का एक और आकर्षण उनका कलीरा था, जिसमें सितारों व चांद और कपल के नाम के पहले अक्षर थे। दूसरी तरफ, सिद्धार्थ मनीष मल्होत्रा शेरवानी में राजकुमार लग रहे थे।