साल 2020 में कोरोना के खौफ के बीच शादी के बंधन में बंधे ये फिल्म और टीवी जगत के ये 19 सितारे!

0
753

दोस्तों साल 2020 में कोरोना लाखो लोगो को इस दुनिया से अलविदा कहना पड़ा और लाखो लोगो लोग परेशानी का सामना करना पड़ा। मगर कोरोना के दौर में कई लोगों ने शादियां भी कीं। सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए लोग शादी के बंधन में बंधे और  फिल्मी सितारे भी पीछे नहीं रहे।

इस साल कई सेलेब्स ने शादी की और जीवन के नए सफर की शुरुआत की। आज हम आपको बता रहे हैं उन्हीं सेलेब्स के बारे में जिन्होंने इस साल शादी की है। लॉकडाउन और कोरोना गाइडलाइन के चलते इनकी शादियों में भीड़ कम जुटी मगर इनके फैन्स के लिए इन सेलेब्स की शादी हमेशा ही यादगार रहेगी।

राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज


भल्लालदेव यानी राणा दग्गुबाती ने अपनी फीमेल फैंस का दिल इस साल तोड़ दिया। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज के साथ इस साल शादी कर ली। मिहिका एक इवेंट मैनेजमेंट फर्म की फाउंडर हैं। मई में दोनों ने इंगेजमेंट की और अगस्त में शादी के बंधन में बंध गए।

काजल अग्रवाल और गौतम किचलू


साल 2020 में साउथ सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने भी अपने बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन गौतम किचलू से शादी की। काजल और गौतम एक दूसरे को 10 सालों से जानते थे। 30 अक्टूबर को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे।

निहारिका कोनिडेला और चैतन्य


प्रोड्यूसर निहारिका कोनिडेला और चैतन्य जेवी ने इस साल डेस्टिनेशन वेडिंग की। निहारिका और चैतन्य ने 9 दिसंबर को उदयपुर में शादी की। शादी में उनके परिवार के सदस्य और दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन, राम चरण आदि भी शामिल हुए थे।

नितिन रेड्डी और शालिनी कंदुकुरी


तेलुगु स्टार नितिन रेड्डी और उनकी मंगेतर शालिनी कंदुकुरी ने जुलाई में लॉकडाउन के दौरान शादी की। शादी समारोह में उनके परिवार के लोग ही शामिल थे। दोनों की शादी अप्रैल में ही होनी थी मगर लॉकडाउन की वजह से उन्हें अप्रैल से टाल कर जुलाई में शादी करनी पड़ी।

सुजीत रेड्डी और प्रवल्लिका


साहो के निर्देशक सुजीत रेड्डी ने अपनी मंगेतर प्रवल्लिका से इस साल अगस्त के महीने में शादी की। प्रवल्लिका एक डेंटिस्ट हैं। उन्होंने हैदराबाद में शादी की। कोरोना के खतरे के चलते शादी में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल थे

प्रियांशु पेनयुली और वंदना जोशी


इनकी शादी की तस्वीरें देखकर लोगों ने कहा होगा- ये भी ठीक है! इस डायलॉग से आप समझ ही गए होंगे कि हम मिर्जापुर-2 के रॉबिन की बात कर रहे हैं। प्रियांशु ने एक्ट्रेस और डांसर वंदना जोशी से 26 नवंबर को शादी की। दोनों की शादी देहरादून में हुई।

मिया जॉर्ज और अश्विन फिलिप


मलयालम सिनेमा की अभिनेत्री मिया जॉर्ज ने 12 सितंबर को कोच्चि में बिजनेसमैन अश्विन फिलिप से शादी की थी।कोरोना महामारी के चलते मिया की शादी में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।

निखिल गौड़ा और रेवती


पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के पोते और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारास्वामी के बेटे निखिल गौड़ा ने भी इस साल शादी रचा ली। निखिल ने कांग्रेस नेता एम कृष्णप्पा की बेटी रेवती से शादी की। दोनों ने लॉकडाउन के बीच 17 अप्रैल को शादी की।

निखिल सिद्धार्थ और पल्लवी वर्मा


तेलुगु अभिनेता निखिल सिद्धार्थ ने भी लॉकडाउन के दौरान 14 मई को पल्लवी वर्मा से शादी की। निखिल ने तस्वीरें शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा कि कोरोना से जुड़ी सारी गाइडलाइंस का पालन किया गया है।

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह


बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने भी कोरोना काल में रोहनप्रीत सिंह से शादी की। नेहा और रोहनप्रीत ने दिल्ली में 24 अक्टूबर को शादी की। नेहा ने रोहनप्रीत के साथ अपने रिश्ते को 9 अक्टूबर को सार्वजनिक किया था एक महीने के अंदर ही शादी कर ली।

आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल


लेजेंड्री सिंगर उदित नारायण के बेटे और सिंगर आदित्य नारायण ने अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ 1 दिसंबर को मुंबई में शादी की। आदित्य की शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर लंबे वक्त तक धूम मचाई हुई थी।

शहीर शेख और रुचिका कपूर


टीवी एक्टर शहीर शेख और एक्ट्रेस रुचिका कपूर ने इसी साल नवंबर में कोर्ट मैरिज की। रुचिका ने 27 नवंबर को शादी की जानकारी सार्वजनिक की थी।

सना खान और अनस सईद


इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित शादी रही पूर्व एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम सना खान और अनस सईद की शादी। सना अब एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं और अध्यात्म के मार्ग पर निकल चुकी हैं। उन्होंने पूरी रीति रिवाज के साथ गुजरात के अनस सईद से 20 नवंबर को शादी की।

 नीति टेलर और परीक्षित बावा


ये है आशिकी फेम एक्ट्रेस नीति टेलर ने इस साल 13 अगस्त को परीक्षित बावा से शादी की। दोनों ने अपनी शादी की घोषणा 6 अक्टूबर को की। शादी में सिर्फ घर-परिवार के लोग शामिल थे

प्राची तेहलान और रोहित सरोहा


दीया और बाती हम फेम एक्ट्रेस प्राची तेहलान ने अगस्त के महीने में बिजनेसमैन रोहित सरोहा से शादी की। दोनों ने दिल्ली में शादी की जिसमें सिर्फ परिवार के लोग शामिल हुए।

मनीष रायशिंघन और संगीता चौहान

मनीष रायशिंघन ने संगीता चौहान से इस साल 30 जून को शादी की। दोनों ने मुंबई में गुरुद्वारे में शादी की। मनीष कई फेमस शोज में नजर आ चुके हैं।

आशुतोष कौशिक और अर्पिता


बिग बॉस 2 के विजेता आशुतोष कौशिक ने अपनी मंगेतर अर्पिता तिवारी से 26 अप्रैल को लॉकडाउन के वक्त शादी की।आशुतोष ने बेहद सादे ढंग से घर की छत पर शादी की। आशुतोष का कहना था कि शादी की डेट पहले से तय थी और वो इसे आगे नहीं बढ़ाना चाहते थे।

बलराज स्याल और दीप्ति तुली


कॉमेडियन बलराज स्याल ने इस साल 7 अगस्त को सिंगर दीप्ति तुली से शादी की। दोनों ने जलंधर में शादी की जहां उनके परिवार वाले मौजूद थे।

पूजा बनर्जी और कुनाल वर्मा


एक्ट्रेस पूजा और एक्टर कुनाल इस साल 15 अप्रैल को एक ग्रैंड शादी करने वाले थे मगर लॉकडाउन लग जाने के कारण वो नहीं कर पाए। शादी के दिन दोनों ने इंस्टाग्राम पर ये अनाउंस किया कि वो एक महीने पहले ही कोर्ट मैरिज कर चुके हैं। इसी साल अक्टूबर के महीने में दोनों माता-पिता बने हैं।