दोस्तों इस बदलते मौसम के साथ स्किन ड्राई और डल दिखाई देने लगती है और इसे ग्लोइंग बनाने के लिए महिलाएं तरह-तरह के उपायों की खोज में रहती हैं। हालांकि इससे बचने के लिए कई तरह के शीट मास्क, क्लेक मास्क और बहुत सारे मास्क बाजार में उपलब्ध हैंं लेकिन हम आपको विश्वास दिलाते हैं, कुछ भी आपको होममेड मास्क से बेहतर ग्लो नहीं दे सकता है। ये होममेड मास्क सुपर आसान है, इसे आप बिना किसी झंझट के बना और इस्तेमाल कर सकती हैं और इससे आपके चेहरे पर निखार आ जाएगा।
आपको लग रहा होगा कि घर पर जरूरी मेकओवर कैसे पाया जा सकता है? खैर, हम आपको बता दें कि जवाब आपकी किचन में है। आपको बस इतना करना है कि सही चीजों को लेकर उन्हें मिलाएं। अपने चेहरे पर इस पैक को लगाएं और शीशे में ग्लोइंग चेहरे को देखें। अगर आप अपनी त्वचा की टोन को हल्का करना चाहती हैं तो अपनी त्वचा को पोषण दें और ग्लो लाएं। यहां फेस पैक बनाने की कुछ आसान रेसिपी बताई गई हैं जिन्हें आप तैयार करके अपने चेहरे पर लगा सकती हैं।
फेस पैक 1 – फ्रूट पैक :- फ्रूट पैक त्वचा में ग्लो लाने के लिए बहुत अच्छे होते हैं। यह सभी प्रकार की त्वचा के अनुरूप होते हैं और आप रोजाना इनका इस्तेमाल कर सकती हैं। सेब में पाया जाने वाला विटामिन-सी एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। यह सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों से त्वचा का बचाव कर टैनिंग के प्रभाव को कम कर चेहरे को ग्लोइंग बनाता है। पपीते में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ये त्वचा को तरोताजा रखने में मदद करते हैं। इससे कील-मुंहसों और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा केले में कैरोटीन, विटामिन ई, बी और सी शामिल होते हैं, इसलिए केला त्वचा को ग्लोइंग और जवां बनाए रखने में मदद करता है। केले में पोटैशियम होता है जो ड्राई त्वचा को नमी देता है।
सामग्री :- कसा हुआ सेब- 1 चम्मच , पके पपीते का गूदा- 1 चम्मच, मसला हुआ केला- 1 चम्मच
,ओट्स- 1/2 चम्मच
बनाने और लगाने का तरीका :- सेब, पपीते और केले तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। मिश्रण बनाने के लिए इसमें ओट्स को मिला लें। ओट्स मिलाने से फेसपैक बहता नहीं है। इसे चेहरे पर लगाएं, लेकिन होंठ और आंखों के आसपास के एरिया में लगाने से बचें। इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें फिर सादे पानी से धो लें। यह न सिर्फ चेहरे को ग्लोइंग बनाता है बल्कि त्वचा को साफ भी करता है और टैन को हटाता है।
फेस पैक – 2 :- इस फेस पैक को लगाने से भी आपके चेहरे पर तुरंत ग्लो आता है। इसमें मौजूद शहद, दही और रेड वाइन त्वचा को सॉफ्ट और मॉइश्चराइज करता है और टैन को हटाता है। दही बेहतरीन मॉइश्चराइजर है। इसे स्किन पर लगाने से त्वचा पोषण से भरपूर, सॉफ्ट और लचीली बनती है। इसके अलावा एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर दही, आपके चेहरे पर होने वाले कील-मुंहासे की समस्या को दूर करने का सबसे बेस्ट नुस्खा है। साथ ही दही में मौजूद लैक्टिक एसिड एक्सफोलिएटर का काम करके डेड स्किन को हटाने में मदद करता है जिससे त्वचा ग्लोइंग और जवां दिखाई देती है। दही में शहद की तरह एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मुंहासों से होने वाली त्वचा की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा रेड वाइन में कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को ग्लोइंग बनाने का काम करते हैं। रेड वाइन त्वचा के लचीलेपन को खोने नहीं देती है, जिससे बढ़ती उम्र के लक्षण कम नजर आते हैं। इससे चेहरे पर फाइन लाइन्स, झुर्रियां और दाग-धब्बे नहीं होते हैं।
सामग्री :- शहद- 1 चम्मच , दही- 1 चम्मच , रेड वाइन- 1 बड़ा चम्मच
बनाने और लगाने का तरीका :- शहद और दही लें और इसमें रेड वाइन को मिलाएं। फिर तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर फेसपैक बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर सादे पानी से धो लें। अब चेहरे को तौलिए से साफ करके मॉइश्चराइजर लगा लें।
फेस पैक – 3 :- इस फेस पैक को बनाने के लिए हमने गुलाब की पंखुड़ियां और संतरे के छिलकों के पाउडर का इस्तेमाल किया है। गुलाब की पंखुड़ियां में पाए जाने वाले नेचुरल ऑयल त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करते हैं। इससे आपकी त्वचा कोमल और मुलायम होती है। गुलाब की पंखुड़ियों में मौजूद शुगर विशेष रूप से उन महिलाओं को फायदा पहुंचाती है जिनकी त्वचा सेंसिटिव है। गुलाब की पंखुड़ियां अच्छे सनब्लॉक के रूप में काम करती हैं। अगर आप ग्लोइंग और बेदाग त्वचा की इच्छा रखते हैं तो एक बार संतरे के छिलके को जरूर इस्तेमाल करके देखें। संतरे के छिलके का पाउडर त्वचा पर मौजूद सारी गंदगी को साफ कर देता है। संतरे के छिलके में रंगत साफ करने की जबरदस्त खूबी होती है।
सामग्री :- गुलाब की पंखुड़ियां- 1 मुट्ठी , दही- 1 चम्मच , शहद- 1 चम्मच ,संतरे के छिलकों का पाउडर- 2 बड़े चम्मच
बनाने और लगाने का तरीका :- ग्लोइंग स्किन के लिए गुलाब की पंखुड़ियां लें। इसे अच्छी तरह से धोकर मिक्सी में इसका पेस्ट बना लें। फिर इसमें दही और शहद के साथ सूखे संतरे के छिलकों के पाउडर को मिलाएं।
चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के बाद सादे पानी से धो लें। इन होममेड फेस पैक को रात पर लगाने से आप सुबह के समय खिलखिलाता हुआ चेहरा पा सकती हैं। ब्यूटी से जुड़ी ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।