दोस्तों देश में बढ़ते लड़कियों के साथ क्राइम को देखते हुए देश में जगह लव जिहाद का मुद्दा एक बार फिर से देश में गरमा गया है। मध्य प्रदेश सरकार के लव जिहाद वाले कानून को लेकर बवाल मचा हुआ है। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान (KRK) ने भी ट्वीट कर मामले पर अपनी राय रखी है। बॉलीवुड के तमाम स्टार्स सुपरस्टार्स के नाम लेकर कमाल आर खान ने कहा कि क्या इन सितारों ने भी लव जिहाद किया है? अगर ऐसा है तो हमें भी लटका दो फांसी पर!
केआरके ने लव जिहाद को लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए। उन्होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा- अगर हिंदू-मुस्लमान की शादी लव जिहाद है फिर तो शाहरुख, आमिर और फरहान हम सभी को फांसी हो जानी चाहिए। हमने दुनिया का सबसे बड़ा क्राइम किया है। लेकिन यह क्राइम नहीं आपके धर्म में होगा, जो कि पॉलिटिक्स पर आधारित है। बेशक अपनी पॉलिटिक्स खेलो लेकिन हमें हरास मत करो।
केआरके ने दूसरे ट्वीट में कहा- कहावत है कि इतिहास अपना इतिहास खुद दोहराता है। अपनी खुली आंखों से देखोगे तो इसे सच पाओगे। हिटलर जिंदा है, उसने JEWS लड़के और जर्मनी लड़की के प्यार को लव जिहाद का नाम दिया था। उसने डिक्लेयर कर दिया था कि ये एक बहुत बड़ा क्राइम है और इसे यही रोकना होगा। केआरके ने अपने तीसरे ट्वीट में लिखा- इसी फॉर्मुले को ब्रिटिशवालों ने भी फॉलो किया था भारत में। लोगों में नफरत और बंटवारे की भावना जागृत की-धर्म और जाति के नाम पऱ। और हां वह सफल रहे कुछ वक्त के लिए भारत पर शासन करने को लेकर। लेकिन भारत की एकता ने उन्हें पराजित किया। रिजल्ट आपके सामने है।
केआरके ने एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के पोस्ट का समर्थन करते हुए कहा कि- स्वरा भास्कर सही कह रही हैं, लवजिहाद बस एक प्रॉपोगेंडा है। लोगों को इसके जरिए बांटने की कोशिश न करो। अपने वोटबैंक के लिए लोगों को मत बांटो। एक दिन ये बहुत बड़ी दिक्कत बन जाएगी देश के लिए। पूरा देश बर्बाद हो जाएगा। एक्टर के इन पोस्ट को देख कर कई लोग रिएक्ट करते नजर आए। एक यूजर ने लिखा- इसका सोल्यूशन यही है कि सारे मदरसों को हटा कर बच्चों को एक ही स्कूल में पढ़ाया जाए। एक ही तालीम दी जाए। मैं लव जिहाद को नहीं मानता लेकिन अगर आपको बच्चों को धार्मिक बनाना है तो उन्हें एक ही छत के नीचे सभी धर्मों के बारे में सिखाना होगा।
वही एक यूजर ने कहा- फोर्स कन्वर्ट की बात हो रही है। बॉलीवुड में तो कोई भी किसी से भी शादी कर लेता है। एक यूजर ने केआरके को जवाब दिया- जिन सितारों के नाम आपने लिए हैं, उन्होंने अपनी पत्नियों का धर्म परिवर्तन नहीं कराया। अगर वह ऐसा कर सकते हैं तो बाकी क्यों नहीं? तो कोई बोला- ऐसी बात नहीं है , धर्म परिवर्तन के लिए फोर्स क्यों किया जाता है। जबरन शादी और जबरन धर्म परिवर्तन ये आज बड़ी समस्या है।