सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल के साथ अच्छा वक्त बिता रही हैं। हाल ही में वह तब सुर्खियों में आईं, जब वह अबु धाबी की एक मस्जिद में सर पर दुपट्टा डाले हुए नजर आईं। एक बार फिर वह अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं। सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में एक फैशन शो में स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। उनके साथ उनके पति जहीर इकबाल भी थे।
View this post on Instagram
सोनाक्षी सिन्हा डिजाइनर विक्रम फडनीस के फैशन शो में पहुंची। उन्होंने लाल रंग की फूलों वाली अनारकली ड्रेस पहनी थी। इसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि उनकी ड्रेस की वजह से उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें फैल गईं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में फैंस ने देखा कि वह रेड कार्पेट पर पोज देते समय अपने पेट को दुपट्टे और हाथ से ढक रही थीं।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को कई यूजर्स ने लाइक किया है। कई यूजर्स ने जोड़े की तारीफ की है और उन्हें दुआएं दी हैं। वहीं कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं जिन्होंने कहा है कि लगता है सोनाक्षी प्रेग्नेंट हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा ‘मुझे लगता है वह प्रेग्नेंट है।’ एक और यूजर ने लिखा है ‘ये प्रेग्नेंसी ग्लो है।’ एक और यूजर ने पूछा है ‘क्या वह प्रेग्नेंट हैं?’